तै घुमेला आबे ओ मोर गाँव के बजारिया मा...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-जोगीपुर, जिला-जांजगीरचांपा (छत्तीसगढ़) से मानसराम यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
तै घुमेला आबे ओ मोर गाँव के-
बजारिया मा घुमेला आबे न-
फिरतु मा आबे झन तै भुलाबे-
नवागढ़ के रे बाजार ला-
ये पोखेलालगेंद ओ टूरी हबे मोर नाम ओ...

Posted on: Jul 07, 2021. Tags: CG SONG CHAMPA JANJGIR MANAS RAM YADAV

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...

ग्राम-देवगांव, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से राम सिंह मांडवी बता रहे हैं कि उनके गाँव में सरकारी भवन निर्माण के लिए पैसे आये थे जो कि भवन का आधा निर्माण करवा के छोड़ दिए थे, कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुआ, फिर उन्हें सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया और अब भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है वे सभी साथी अब खुश हैं, और मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@6262135540.

Posted on: Jul 07, 2021. Tags: CG IMPACT NARAYANPYR RAMSINGH MANDAVI

मोर बारी आगेले मोर येशु राजा...नागपुरी गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खोल्खो एक नागपुरी गीत सुना रहे हैं:
मोर बारी आगेले मोर येशु राजा-
शहर का राज छोड़ के-
शहर के राज छोड़ के-
मोर बारी आगेले मोर येशु राजा-
शहर का राज छोड़ के...

Posted on: Jul 05, 2021. Tags: BALRAMPUR CG NAGPURI SANDHYA KHOLKHO SONG

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...

ग्राम-झेलावड़ा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़)से अनिता कुंजाम बता रहे है, उनका राशनकार्ड की समस्या थी| उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार बोल चुके थे लेकिन नहीं बना था, तब उन्होंने अपना संदेश सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसका निराकरण हो गया है, इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नंबर@9406056222.

Posted on: Jun 30, 2021. Tags: ANITA KUNJAM BIJAPUR CG IMPACT STORY

दृष्टि बाधित बच्चों का विद्यालय ;छोटे-छोटे बच्चों की भर्ती प्रक्रिया जारी है....

जिला-राजनंदगांव, छत्तीसगढ़ से विरेन्द्र गन्धर्व जी बता रहें है कि वहाँ करीब बीस सालों से उनकी आभिलाषा थी कि वहां दृष्टि बाधित बच्चों का विद्यालय स्थापित हो|अब वहां दृष्टि बाधित और दिव्यांगी बच्चों का विद्यालय है,जिसमें प्राथमिक कक्षा के छोटे-छोटे बच्चों की भर्ती प्रक्रिया जारी है, क्योंकि दृष्टि बाधित बच्चों की संख्या कम होती है इसलिए यहाँ सीट बहुत खाली है|संपर्क हेतू|@9091261436.

Posted on: Jun 30, 2021. Tags: C.G. IMPAIRMENT RAJNANDAGANV SCHOOL VISUAL

« View Newer Reports

View Older Reports »