राशन कार्ड है लेकिन राशन नहीं मिल रहा है...
ग्राम-बघारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतोष धुर्वे बता रहे हैं, लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या हो रही है, बाहर नहीं जा पा पाते इसलिये खरीदारी नहीं कर सकते हैं, उनका राशन कार्ड है लेकिन उसमे राशन नहीं मिल पाया है, इसलिये दिक्कत हो रही है वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर / भुवनेश्वर@7723934823. (165182)
Posted on: Apr 19, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA PROBLEM MP PDS SONG VICTIMS REGISTER
आँखों से गया नींद, तारे रह गया गिन...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
न होस रहा न जोश रहा-
आँखों से गया नींद, तारे रह गया गिन-
भूख गया प्यास गया देख धन की पिसलाई-
आँखों के आगे झूल रहा था, बुढ़ापा की परछाई-
हर दम याद आता रहता बीते पलो की याद-
घुट घुट कर रह जाता करके दुश्मनो की याद...
Posted on: Apr 19, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप बन जाने और दवा छिडकाव करने से पानी की समस्या हल हो गयी है...
बिछिहर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामकैलाश कोल गंदे पानी की समस्या से पीड़ित लोगो की समस्या हल होने के बाद की स्थिती से अवगत करा हैं, निवासी हुबलाल और श्यामा बता रहे हैं, गंदे पानी की समस्या थी और हैण्डपंप ख़राब था जो अब ठीक हो चुका है, दवा छिडकाव हो चुका है, हैण्डपंप बन गया है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और विभागीय अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7354671394.
Posted on: Apr 19, 2020. Tags: IMPACT STORY MP RAMKAILASH KOL REWA SONG VICTIMS REGISTER WATER
हमर खेती किसानी बड़ा हवे...गीत-
सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेमचंद एक गीत सुना रहे हैं:
हमर खेती किसानी बड़ा होवे-
भैया मन लगावें हाईब्रेड ला-
शाम के साथ बजे-
रेडियो मा सुना सब गोठ ला-
चारो तरफ छाये हरियाली-
हम किसान भईया होवथे खुसियाली-
हमर खेती किसानी बड़ा होवे-
दीदी मन लगावें हाईब्रेड ला...
Posted on: Apr 19, 2020. Tags: CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : तेज़ दिमाग़
श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे एक और कहानी जिसका नाम है “तेज़ दिमाग़” इसे अपनी आवाज़ दी है साथी तनूजा निगम ने| कहानी के लेखक हैं होल्गर पुक्क, हिंदी अनुवाद किया है साथी मीनाक्षी ने और इसे हमने किताब “नये ज़माने की परीकथाएं ” से साभार लिया है|
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
♦व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ने के लिए 9617226783 पर अपने व्हाट्सएप एकाउंट से अपना नाम और जिला लिखकर भेजें।
♦फेसबुक, यूट्यूब और टेलीग्राम पर हमसे जुड़ने के लिए सभी नीचे लिंक दी गई हैं।
➖➖➖➖➖➖➖➖
▪कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक : https://youtu.be/Srk-HGGvPhk
▪फ़ेसबुक पेज की लिंक : (www.facebook.com/sahkarradio)।
▪टेलीग्राम चैनल की लिंक : (https://t.me/sahkarradio1)
यह कार्यक्रम सहकार रेडियो से लिया गया है|
