स्वास्थ्य स्वर : सुजात सिकलिस, गिनोरिया का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सुजात, सिकलिस, गिनोरिया का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अलसी 100 ग्राम, मुलेठी 100 ग्राम लें, दोनों को मोटा दरदरा कूटकर सुरक्षित रख लें, उसके बाद मिट्टी के बर्तन में उबला पानी डालकर ढक दें, उसके एक घंटे बाद उसे छानकर रख लें और 25 ग्राम कलमी सोड़ा मिला लें, तीन तीन चम्मच काढ़ा दिन में 3 बार सेवन करने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

अच्छा खा और अच्छा सोंच, त्याग दे शर्म संकोच...कोरोना पर कविता-

जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
अच्छा खा और अच्छा सोंच-
त्याग दे शर्म संकोच-
कल तक चेहरा खुल्ला था-
आज पहना ले वस्त्र-
कोरोना से युद्ध करने का-
यही तो है एक शस्त्र-
एक दूजे से दूर रहो मार न दे कहीं चोंच-
अच्छा खा और अच्छा सोंच-
त्याग दे शर्म संकोच...

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CG CORONA POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

Impact : घर घर तक उचित दाम पर सब्जी पहुँचाने की अनुमति मिली...

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुनील यादव बता रहे हैं वे वंदना स्वसहायता समूह से जुड़े हैं और वे किसान हैं सब्जी का उत्पादन करते हैं, वे चाहते थे कि लॉकडाउन के कारण नुकसान हो रही सब्जियों को घर घर तक उचित दाम पर दे लेकिन ये नहीं हो पा रहा था, तब इस संदेश को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया और दूसरे दिन उनको अनुमति मिल गयी है, अब वे घर घर तक सब्जी पहुंचा सकते हैं इसलिये वे खुश हैं और मदद करने वाले सभी श्रोताओं और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8770826481.

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण सब्जियां ख़राब हो रही हैं, घर पहुँच सेवा देने की अनुमति के लिये अपील-

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सुनील यादव बता रहे हैं वे वंदना स्वसहायता समूह से जुड़े हैं और वे किसान हैं, उनका कहना है कि लॉकडाउन के कारण सब्जी का नुकसान हो रहा है, इसलिये वे चाहते हैं कि उन्हें अनुमति मिले जिससे वे घर-घर जाकर सब्जी उचित दाम पर दे सकें, जिससे सब्जी खराब न हो और लोगो को चीजें भी मिल सकें, इसके लिये उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन अनुमति नहीं मिली है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि घर घर तक सब्जी पहुचाने की अनुमति दिलाने में मदद करें, जिससे ख़राब होने से पहले सब्जी का उपयोग हो सके: संपर्क नंबर@8770826481. (165157)

Posted on: Apr 19, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CORONA PROBLEM MP SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने के लिये राशन नहीं है, मकान किराया देने के लिये पैसा नहीं है...

पुणे (महाराष्ट्र) से नीरज कुमार बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं वे पुणे में काम करते हैं, इस समय वे लगभग 50 मजदूर के साथ लॉक डाउन में फंसे हैं, नीरज का कहना है कि पैसा नहीं है, खाने के लिये राशन नहीं है, मकान मालिक किराया मांग रहे हैं, बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9604551848. (165190)

Posted on: Apr 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH NIRAJ KUMAR PUNE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »