लॉकडाउन में फंसा हूँ, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

सतीश वासव बता रहे है कि वे पुणे वागोली मौजे कॉलेज बाइक रोड फूटेबस्ती तालुका हवेली में लॉकडाउन में फंसे है | वे 3 महीने से घर में बैठे है काम बंद है, राशन नहीं है खाने की समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि खाने की व्यवस्था करने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9075154058. (167150)

Posted on: May 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

गलत जानकारी दस्तावेज में अंकित है, तो हम गरीबो को सरकारी योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

ग्राम-फुलमजरा, पंचायत-कोनी, थाना-अतरैला, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय बहादुर यादव बता रहे हैं कि उनके पंचायत में जो लोग भूमिहीन हैं, उन्होंने अपना रिकॉर्ड जमा किया था, उसमे पटवारी द्वारा गलत जानकारी अंकित किया गया है, जो भी रिकॉर्ड दिया गया है, वो गलत है तो लोगो को पैसा कैसे मिलेगा, गरीबो को लाभ कैसे मिलेगा, इस बात से वे परेशान होकर सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इस पर जाँच हो और उचित कारवाही हो जिससे गरीबो को योजना का उचित लाभ मिले : संपर्क नंबर@9558033040. (167305)

Posted on: May 14, 2020. Tags: LAND MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER VIJAY BAHADUR

समय पर भोजन नहीं मिलने से बीमार पड़ जाते हैं, राशन दिलाने में मदद करें-

फेस 2, गली नंबर 4, सेक्टर 87, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से अरमान बता रहे हैं कि उन्हे खाने की समस्या है, समय से खाना नहीं मिलने के कारण बीमार पड़ जा रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क राशन दिलाने में मदद करें, जिससे स्वस्थ ख़राब न हो और परिवार को जो दिक्कत हो रही है न हों : संपर्क नंबर@7210156676. (167375)

Posted on: May 14, 2020. Tags: ARMAN CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसा हूँ, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

रवि हिरामण सवायगुण जिला चंद्रपुर के रहने वाले है, वे अभी पुणे लोहगाँव खांडवे नगर में लॉकडाउन में फंसे है, उनके पास राशन नहीं है, खाने की समस्या हो रही है मकान का किराया देने को पैसे भी नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद की अपील कर रहे है कि राशन की व्यवस्था कराई जाए : संपर्कनम्बर@7385233463.
(167148)

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORON PROBLEM PUNE MH RAVI HEERAMAN SAWAYGUN SONG VICTIMS REGISTER

पुणे : लॉकडाउन के कारण काम बंद है, राशन नहीं है, दूसरो से मांगकर खा रही हूँ, कृपया मदद करें...

आशा पोपट सिरके पुणे सतारा रोड कार्टज लिपाने बस्ती विठभट्टी से बोल रही है कि उनके पति नहीं है, बच्चे के साथ रहती है, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, उनका राशन कार्ड भी बंद है, जनधन खाते में जो पैसे महीने के 500 मिल रहे थे वो भी नहीं मिल रहे है | खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रही है कि खाने की व्यवस्था की जाये : संपर्क नम्बर@7083520047. (167136)

Posted on: May 14, 2020. Tags: ASHA POPAT SIRKE CORONA PROBLEM PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »