लॉकडाउन में फंसे है, राशन दिलाने में मदद करें...
पुणे महाराष्ट्र से अस्रारामम और शिव गोपाल पटेल बता रहे हैं कि वे सिद्धार्थ नगर जिला उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, लॉकडाउन में पुणे में फंसे हैं वहां काम करने के लिये आये थे, अभी काम बंद है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही हैं, उनके साथ 25 लोग हैं, सभी कंपनी में मजदूरी का काम करते हैं, किराये के मकान में रहते हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7470622672. (165318)
Posted on: Apr 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SHIV GOPAL PATEL SONG VICTIMS REGISTER
घर से नहीं निकलना कोरोना फैल जाता है...कोरोना गीत-
ग्राम-सिंधौरी, जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़) से उमाशंकर पटेल कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
हम को पता है अपने की तुम्हे याद बहोत आयेगी-
बीते लम्हों की यादें तुम्हे सोंच के तडपायेगी-
मिलने की न कोशिस करना-
घर से नही निकलना कोरोना फैल जाता है-
मोदी जी ने नियम दिया है घर में सबको रहना-
साबुन से है हांथ धोना सबको है बताना-
हम को पता है अपने की तुम्हे याद बहोत आयेगी...
Posted on: Apr 21, 2020. Tags: CG CORONA SONG SONG UMASHANKAR PATEL VICTIMS REGISTER
Impact : लॉकडाउन में रुके हैं, राशन मिलने से समस्या का निराकरण हो गया...
ग्राम-बोधिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संत कुमार बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण वहां रुके हैं, डिंडौरी जिले के निवासी हैं, वहां पर उन्हें खाने की समस्या हो रही थी, जिसको उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9009256935.
Posted on: Apr 21, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA IMPACT STORY MP SANT KUMAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
एक सप्ताह से हैण्डपंप ख़राब है, पानी की समस्या होती है...
ग्राम पंचायत-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामानंद पैकरा बता रहे हैं उनके गाँव के नवापारा लोहार बस्ती में एक सप्ताह से हैण्डपंप ख़राब है जिसके कारण पानी की समस्या हो रही है इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260209185, PHE@9826288040, ब्लाक CEO@9826520171.(165243)
Posted on: Apr 21, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
Impact : लॉकडाउन में खाने की समस्या थी, मदद मिलने से समस्या हल हो गयी है...
ग्राम-महलुंगे, तहसील-खेड़, पुणे (महाराष्ट्र) से उदय कुमार अहिरवार बता रहे हैं वे लॉकडाउन में फंसे हैं, वे रीवा जिले के रहने वाले हैं, उनके साथ लगभग 30 लोग हैं, काम बंद है जिसके कारण पैसा नहीं मिलता है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, अब उन्हें खाने के लिये मिला रहा है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और अधिकरियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9200361769.
