हमारे पास में ही फैला चारों ओर अन्धकार है....मशाल गीत
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हमारे पास में ही फैला चारों ओर अन्धकार है-
मशाल लेके चलो साथियों करना अंधियारा दूर है-
सच ही कहा है सबने हमको मंजिल तुम्हारी दूर है-
मशाल लेके चलो साथियों करना अंधियारा दूर है-
कहीं अन्न का भूखा कोई दाने को मोहताज है-
ध्वस्त करें हम मिल्जुल्के ऐसे राजकाज है-
मीडिया राजनीति की सत्ता सबका खतरनाक गठजोड़ है-
चलो बताएं मिलजुलके हममें कितना जोर है...
Posted on: Mar 15, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
अपना देश बनाने वाले हम छोटे बच्चे...देशभक्ति बाल गीत
मालीघाट,जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक देशभक्ति बाल गीत सुना रहे हैं :
अपना देश बनाने वाले हम छोटे बच्चे-
नव निर्माण रचाने वाले हम छोटे बच्चे-
हम बेटे भारत माता के सपनो को महकाते हैं-
विपदाओं को चीर-चीर कर आगे बढ़ जाते हैं-
मन के फूल खिलाने वाले हम छोटे बच्चे-
हम हैं हिन्द महासागर से खुशियों में लहराते हैं-
और हिमालय पर्वत जैसी ऊँचाई अपनाते हैं-
हम नदियों से मिल जाने वाले हम छोटे बच्चे-
हम हैं जो खुशहाली लाते खेतो को सरसाते हैं-
युद्ध काल में या अकाल में हम बादल बन जाते हैं-
सोया देश जगाने वाले हम छोटे बच्चे-
हम संस्कृति की लाज बचाने भगत सिंह बन जाते हैं...
Posted on: Feb 27, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
मोहन के बाजे बंसुरिया रे होली आई संवरिया....बसंत के अवसर पर होली गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार जी बसंत पंचमी के सन्दर्भ में एक गीत सुना रहे हैं:
मोहन के बाजे बंसुरिया रे होली आई संवरिया-
राधा जी गोरे-गोरे कृष्णा जी करिया-
भर-भर मारे पिचकारी रे होली आई संवरिया-
मोहन के बाजे बंसुरिया रे होली आई संवरिया-
राधा जी के संग मोहन करे बलजोरिया-
नकिया के टूटल बेसरिया रे होली आई संवरिया-
मोहन के बाजे बंसुरिया रे होली आई संवरिया-
सखियन के छीन-छीन माखन खाए-
और दिल फारी चुनरिया रे होली आई सांवरिया-
मोहन के बाजे बंसुरिया रे होली आई संवरिया...
Posted on: Feb 26, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
इस शराब ने किया हजारों क्या लाखों ही घर बर्बाद....जागरूकता गीत
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार नशामुक्ति पर आधारित एक गीत प्रस्तुत रहे हैं:
इस शराब ने किया हजारों क्या लाखों ही घर बर्बाद-
चलो बन्दे इससे करवाएं हम परिवारों को आजाद-
ऊन बहनों का कष्ट मिटे बच्चों का बने भविष्य महान-
पालन-पोषण में रुचि ले कर्तव्य व आए ज्ञान-
खुद ही बीमारे से भी बचे जहर को न पिए रखके याद-
चलो बन्दे इससे करवाएं हम परिवारों को आजाद...
Posted on: Feb 23, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
नशा न करना मान लो कहना...जागरूकता गीत
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार नशा उन्मूलन के सन्दर्भ में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
नशा न करना मान लो कहना-
मेरे प्यारे भाई होगी बड़ी खराबी-
दारू न पीना भइया पागल फिरोगे तुम बाजार में-
भूखे रहेंगे बच्चे बीबी रहेगी इंतज़ार में-
बिकेंगे गहना फिर क्या कहना-
दर-दर ठोकर खाना होगी बड़ी खराबी-
बीड़ी ना पीना भइया जलेगा कलेजा बातों-बात में-
आँतों में होगा अल्सर नींद ना होगी रातों रात में-
भरी जवानी चौपट होगी हजम ना होगा खाना-
होगी बड़ी खराबी .....
