रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-जामगांव, डोंगरीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलू सोडी बता रहे हैं उनके गांव के डोंगरी पारा में रोड का बहुत समस्या है 10 घर का बस्ती है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए लेकिन अभी तक रोड नहीं बना है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406705597, चिव@9407607100, CEO@9406166884, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DONGARIPARA JAMAGANV MANGALU SODI PROBLEM ROAD

सुना हो रामचन्द्र बना ला चलाएं...डोमकच गीत-

ग्राम पंचायत कोट्या, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसग़ढ) से मेवालाल देवांगन एक गाना सुना रहें है :
सुना हो रामचन्द्र बना ला चलाएं-
माया कर एक करें दुरा भंगाये-
राम जी ला पूछें रवाना करें भोरे-
येही करन हवे धनुषा कहें टोरे-
सुना हो रामचन्द्र बना ला चलाएं...

Posted on: Dec 13, 2021. Tags: CG DOMKACH SONG MEWALAL DEWANGAN SURJPUR

फसलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

ग्राम पंचायत-सीतापुर, मगराभाटा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनसाय नाग बता रहे हैं उनके गांव में गोबर खाद का कोन-कोन सा फसल उगाते हैं| और सरकार जो खाद देता हैं उसका भी प्रयोग करते हैं परन्तु कम मात्रा में उपयोग करते हैं| रासायनिक खाद और जैविक खाद का भी उपयोग करते है| धान, कोसरा, उडद, मक्का आदि बरसात के समय ये फसल उगाते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9302893271.

Posted on: Dec 12, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA FERTILIZER TNFOMATION SEETAPUR SONSAY NAG

बस्तर बियर का जानकारी-

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गमसोराम पोयाम बता रहे है,बस्तर में छिंद का पेड़ हैं, उसका रस को बस्तर बियर बोलते हैं, आदिवासी लोग ज्यादातर उससें पीते हैं, हल्का नशा भी रहता हैं| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9479264890.

Posted on: Dec 12, 2021. Tags: BASTANAR BIYAR CG GMASORAM POYAM

स्वास्थ्य स्वर: हड्डी टूट जाने पर जड़ी बूटी के माध्यम से इलाज करते हैं...

ग्राम-पंचायत, पोलंग, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से सोनादर बता रहे हैं कि वे हड्डी टूट जाने पर जड़ी के माध्यम से दवाई देते हैं| ये जड़ी जंगल में पाया जाता है, इसकी पत्ति प्याज के पत्ति से मिलती-जुलती है| ये अब तक 100-150 लोगो को जड़ी बूटी के माध्यम से इलाज करके उन्हें ठीक कर चुके हैं| इसकी पत्ति का लेप करके बाँध दिया जाता है | लगभग 1 महीना बाद आराम मिल जाता है| हड्डी टूट जाने पर इनसे रोगी संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नम्बर@9575923282.

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: CG HEALTH DEPARTMENT KONDAGANW POLANG SONADHAR

« View Newer Reports

View Older Reports »