हमारे गाँव में बिजली है पर 9 महीने से ट्रांसफार्मर खराब है कृपया अधिकारी को फोन कर मदद करें...

ग्राम-रटगा, जिला-कोरिया, (छत्तीसगढ़) से बंसल सिंह पोया बता रहे है कि इनके गाँव में बिजली विभाग के द्वारा बिजली तो लगा दिया गया है लेकिन ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है 8-9 महीने पहले से और अब भी लोग वैसे ही अँधेरे में रह रहे हैं. इसकी शिकायत इन्होने जनसमस्या निवारण शिविर एव जिला पंचायत एवं इंजीनियर साहब के पास भी किये थे फिर भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया कलेक्टर@9424244616, जिला C.E.O.@9424158990, विधुत विभाग अधिकारी @9425239615 को फोन कर उन पर दबाव डालकर मदद करें। बंसल पोया@9977859491

Posted on: Jan 28, 2017. Tags: BANSAL SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

तोला माठी कोडेला,तोला माठी कोडेला...शादी गीत

जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से कैलाश सिंह पोया है उनके साथ बाबूलाल नेटी है जो है एक शादी गीत सुना रहे है:
तोला माठी कोडेला,तोला माठी कोडेला-
नहीं आवेगा धीरे-धीरे अपन बहनी ले धीरे-धीरे...

Posted on: Jan 26, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

समाज सेवा करना आसान नहीं, कभी कष्ट उठाना पड़ता है...गोंडवाना गीत

ग्राम-भेड़िया, पोस्ट-भेड़िया, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर,
(छ.ग.) से राजकुमार पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
बड़ा खुश नसीब होगा वह व्यक्ति-
जिसका नाम गोंडवाना के काम आये-
गोंडवाना पसीना मांगे तो खून देना चाहिए-
समाज सेवा करना आसान नहीं कभी कष्ट उठाना पड़ता है-
कभी पानी मिले कभी शरबत मिले कभी प्यासे रहना पड़ता है-
समाज सेवा करना आसान नहीं कभी कष्ट उठाना पड़ता है-
कभी चावल मिले कभी पूड़ी मिले,कभी भूखे रहना पड़ता है...

Posted on: Jan 26, 2017. Tags: RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER

हुए दौड़ जंगल के अन्दर जंगल में एक वृक्ष खड़ा था...जंगली जानवरों पर कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे है:
हुए दौड़ जंगल के अन्दर जंगल में एक वृक्ष खड़ा था-
सब वृक्षों से बहुत बड़ा था लम्बा चौड़ा छायादार-
उसके नीचे था बाजार बंदर बेच रहा था आलू-
उसको तौल रहा था भालू हिरण लिया सब्जी का ठेला-
बेच रहा था हरा केला लवकी कुमडा और पपीता-
लेकर आये बुडाल चिता खरदा हरी मिर्च ले आये-
बंदरिया को उसे चखाये लेकिन मिर्च बहुत थी तीखी...

Posted on: Jan 24, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट के दोहाई, सीजीनेट के दोहाई...सीजीनेट पर कविता

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया सीजीनेट पर एक कविता सुना रहे है:
सीजीनेट के दोहाई सीजीनेट के दोहाई-
हमके ला राह दिखाई सीजीनेट के दोहाई-
घर ले निकले अनुपपुर में आई-
अनुपपुर पाठशाला खुलवाई-
हमके दुनिया ला दिखाई-
सीजीनेट के दोहाई-
भाई सीजीनेट के दोहाई-
हमके दुनिया ला दिखाई...

Posted on: Jan 22, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »