स्वास्थ्य स्वर: आव (पेचिश) का घरेलू उपचार-
ग्राम पंचायत-राजापुर जिला-नेवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनिज कुशवाहा आव का घरेलु उपचार बात रहे हैं, लक्षण बार बात शौच जाना, पेट दर्द करना, खून जाना| पप्रयोग 3 इंज जामुन पेड़ कि छाल, 3 इंज आम पेड़ कि छाल, 3 इंज छहुला पेड़ कि छाल, 3 इंज कोहवा पेड़ कि छाल, 3 इंज आंवला पेड़ कि छाल, 3 इंज नींम पेड़ कि छाल, 3 तुलसी पत्ते, इस सबको कूट पिस कर के रस निकाल ले, और सुबह शाम खाली पेट में सेवन करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7415788710,
Posted on: Jul 16, 2021. Tags: HELTH MOHAN KUSHWAHA MP NEWADI
पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय 2004 में नक्सलियों ने बहुत परेशान करते थे, फिर हमें गांव छोड़कर
ग्राम पंचायत-पदेडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से रामप्यारी पति लछु बता रहे हैं, सलवा जुडूम के समय 2004 में नक्सलियों में गांव में आकर लोगों को बहुत परेशान करते थे| मार पिट का धमकी देते थे, फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर वर्तमान में बीजापुर में घर बना कर रह रहे हैं, जहाँ रह रहे वहां सीसी रोड कि भी बहुत समस्या हैं आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7648045002.
Posted on: Jul 14, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM RAMPYARI LACHHU VICTIMS REGISTER
सीमांकन के लिए कई बार आवेदन किये है, लेकिन अभी तक नही हुआ, कृप्या मदद कि अपील-
नंदू यादव ग्राम पंचायत-भीतीयाही, जनपद पंचायत-रामचन्द्रपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनका जमीन का सीमांकन नही हुआ हैं, इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक सीमांकन नही हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीमांकन करवाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@7974330284, कलेक्टर@9425253580.
Posted on: Jul 12, 2021. Tags: BALRAMPUR CG LAND NANDU YADAV PROBLEM
शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें...प्रार्थना-
ग्राम पंचायत-ददरी, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मोहन सिंह राठौर प्रार्थना सुना रहे हैं:
शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें-
पर-सेवा पर-उपकार में हम, जग-जीवन सफल बना जावें-
हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के सेवक बन संताप हरें-
जो हैं अटके, भूले-भटके, उनको तारें खुद तर जावें-
शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें...
Posted on: Jul 11, 2021. Tags: MOHAN RATHAUR MP PRATHNA SONG UMARIYA
येशु मेरे येशु प्यार जीवन कि आशा हैं...नागपुरी गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खोल्खो एक नागपुरी गीत सुना रहे हैं:
येशु मेरे येशु प्यार जीवन कि आशा हैं-
सुरभि का येशु प्यार मेरा सहारा हैं-
गाउ में तेरे लिए येशु मेरे महसी-
राहों में तेरे ही संग येशु तेरे ही संग-
मेरे गुनाहों को माफ़ तूने किया-
येशु मेरे येशु प्यार जीवन कि आशा हैं...
