4 साल हो गए शौचालय अधूरा पड़ा है, मजदूरी का पैसा भी नहीं दिए...कृपया मदद करे.

ग्राम पंचायत-महिमा गवारे, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से वीरसिंह कोराम, चन्दरसिंह, बदरू, शौचालय की समस्या के बारे में बता रहे है, 4 साल पहले शौचालय के गड्डे खोद दिए दीवाल खड़ी कर दी, बाकि कार्य अधूरा पड़ा है| जबकि शौचालय नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, सरपंच सचिव से बोलते है, लेकिन बन जायेगा बोलते है, काम नहीं करते, मजदूरी का पैसा भी नहीं दिया अधूरा निर्माण पड़ा है| शौचालय बन जाता तो, रात बेरात शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि, शौचालय बनवाने में मदद करे. कृपया फ़ोन दिए गयें नम्बरों पर फ़ोन से बात करे, ताकि समस्या का हल हो सके. सचिव@9407903275. सम्पर्क लालसिंह बघेल@7646871157.

Posted on: Nov 18, 2019. Tags: KANHAIYALAL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

उम्र 70 साल हो गया नही मिल रहा वृद्धा पेंशन, अधिकारीयों का कोई पहल नही, कृपया मदद करे-

ग्राम-भाटपाल, पंचायत-दंडवन, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल साथ में ग्रामीण बुजुर्ग मौजूद है जिनका उम्र 70-75 साल हो गया जो बता रहे है, वृद्धा पेंशन नही मिलने की समस्या बता रहा है, बताया जा रहा है की सरकारी योजना से जुडी आज किसी प्रकार की कोई लाभ नही मिले जिसे कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसकी शिकायत ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को दिए गये परन्तु किसी प्रकार की कोंई पहल नही किये| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कर वृद्धा पेंशन दिला में मदद करे. सम्पर्क रजुराम गावड़े@782899559. सरपंच@6263356660. सचिव@7587499033.

Posted on: Nov 18, 2019. Tags: KAINHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

शासकीय उचित मूल्य दुकान (सोसाइटी) भवन है जर्जर, आये दिन नुकसान नया भवन बनवाने में मदद करे-

ग्राम-बड़गांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल और उनके साथ है जीतेन्द्र यादव सोसाइटी प्रबंधक के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान (सोसाइटी) भवन की समस्या बताया जा रहा है, जो 20-25 वर्ष पुराना है, जिससे वहा के राशन सामान को नुकसान होती है| पानी गिरने पर चावल की बोरी भीग जाती है, जिसके कारण चावल की बोरियों में नुकसान होना स्वाभाविक सी बात है चावल और बोरी सड़ जाती है जिसका शिकायत ग्राम सभा एंव जिला कलेक्टर को भी किया परंतु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये आश्वासन देते है पंचायत प्रस्ताव पारित यह कार्य भी किया गया लेकिन इस भी कोई निराकरण नही इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है की दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से अधिक से अधिक बात कर नए सोसायटी भवन निर्माण कराने में मदद करें. जीतेन्द्र यादव@9406043126. यसवंत कुमार (सरपंच)@7647083875. ममता यादव(सचिव)@7647827308. CEO@9425263888. जिला कलेक्टर@9425293923.

Posted on: Nov 17, 2019. Tags: KANHAIYALAL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

भजन : महादेव तुम्हारे चरणों का, जब हमको फीका न हो जाता...

ग्राम-छोलकारी, पोस्ट-पसला , जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन गीत सुना रहें है:
महादेव तुम्हारे चरणों का, जब हमको फीका न हो जाता-
तो संकट सारे मिट जाते, निर्भय हमारा हो जाता-
इस भाव में अटकी है नईया, मल्लाहे तुम्ही तो हो गुरु वर-
थोड़ी मदद जो कर देते, नईया भी किनारा हो जाता-
मैं दुःख का सहायता हो दुखिया, क्यों मेरी याद भुलाए हो-
कर मेरे दुखों हर लेते, जीने का सहारा हो जाता-
महादेव तुम्हारे चरणों का, जब हमको फीका न हो जाता...

Posted on: Nov 17, 2019. Tags: ANUPPUR MP LALLURAM KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

लोक गीत : तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा...

ग्राम-ताराढाड़, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी छत्तीसगढ़ी लोक गीत सुना रहा है:
बटकी मा बाशी अउ चुटकी मा नून-
मैं गावत हव ददरिया तै कान दे के सुन-
तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा-
आमा टोरे खाहुच कहिके, मोला दगा मा दारे-
आहुच कहिके कुवां पार-
तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा-
एक पेड़ आमा छत्तीस पेड़ जाम-
मधुबन के चिरैया बोलथे राम-राम, कुवां पार मा-
तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा-
धान ला लुये टूटेला कनकी,
भगवान के मंदिर मा बजा दे बन्सी, कुवां पार मा-
तै अगोर ले बे रे संगी, जायेके बेरा कुवां पार मा...

Posted on: Nov 16, 2019. Tags: ANUPPUR MP BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »