स्वास्थ्य स्वर: आधा सिर दर्द (अधकपा) का घरेलू उपचार...

मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज आधा सिर दर्द (अधकपा) का घरेलू उपचार बता रहे है: सामग्री-धनिया फल (साबुत खड़ा धनिया) 250 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम इन सब को साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बना लेंवे, और डिब्बे में सुरक्षित रख लेंवे, और जंगली शहद मात्रा इतनी कि सभी चीजों का मिश्रण हो जाए. मिश्रण को 4O दिनों तक धूप में रख देंवे उसके बाद 2-2 चम्मच ख़ाली पेट सुबह शाम गुनगुने दूध के साथ सूर्योदय से पहले व रात को सोने से पहले सेवन कर सकते है| परहेज-मिर्च मशाला, तेल खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग कम करे. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9111061399.

Posted on: Apr 24, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: बवासीर का घरेलू उपचार...

मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे है: सामग्री- लहसुन की कली 20 ग्राम, सज्जी ख़ार 20 ग्राम, हिंग 20 ग्राम, नीम की निंबोली की गिरी 20 ग्राम, पुराना गुड़ 80 ग्राम इन सबको कूट पीसकर गुड़ के साथ मटर के बराबर गोली बना लेंवे. सूखा कर सुरक्षित रख लेंवे| मात्रा एक-एक गोली सुबह शाम दिन में दो बार ख़ाली पेट, मट्ठा (छाच) या पानी के साथ सेवन करे. शीघ्र लाभ होता है. परहेज: मिर्च मशाला, तेल खटाई, गरिष्ट भोजन का प्रयोग कम करे| नशा ना करे, हल्का भोजन का प्रयोग करे. मट्ठा, छाच का प्रयोग कर सकते है. अधिक जानकारी के लिए: वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Apr 20, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: अनिद्रा या नींद न आने का घरेलू उपचार...

वैद्य एच.डी.गाँधी आज अनिद्रा का घरेलू उपचार विधि बता रहे है: बैगन जिसे भट्टा भी कहते है कि पत्ती 20 ग्राम, सफ़ेद प्याज़ का रस 20 ग्राम और शहद 20 ग्राम बैगन की पत्ती का रस और प्याज़ के रस को अलग अलग निकाल कर रख लेवे. प्याज का रस भट्टे की पत्ती का रस और शहद तीनों को मिलाकर सेवन करे. और मुह हाथ धोकर सभी चिंताओं से मुक्त होकर सोने को चले जाए. परहेज-गरिष्ट भोजन का सेवन ना करे, तेल, खटाई, मिर्च मशाला का प्रयोग कम करे, नशा ना करे. हल्का भोजन करे, पानी अधिक से अधिक से पीएं, पेट साफ़ रखे, कब्ज ना होने दे अगर होता है तो हल्का जुलाब का प्रयोग करे. एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Apr 17, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : पथरी का घरेलू उपचार-

वैद्य एच.डी. गांधी, रायपुर (छत्तीसगढ़) से पथरी रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, पत्थरचून जिसे पत्थर चट्टा, जख्मे हयात, परमवीज, हिमसागर के नाम से जाना जाता है, उसकी पत्ती मोटी होती है और घर में गमले के लगाया जा सकता है यह नमी मिट्टी में रखे रहने पर अपने सभी कोने से पौधे निकलती है, स्वाद में खट्टी होती है, उसके 100 ग्राम पत्ती को पीसकर, सुबह खाली पेट पानी के सांथ ले, 21 दिन तक लगातार सेवन करने से पथरी रोग में आराम मिलता है, सुबह खाली पेट एक गिलास दूध पी सकते हैं, शाम को कुल्थी की दाल को 100 ग्राम एक लीटर पानी में उबाल ले जब एक पाव बच जाए तो गुन-गुना कर शाम को सोने के समय पीना चाहिए, बैगन, टमाटर, तेल, खटाई, गरिष्ट भोजन, नशा का प्रयोग ना करें| गांधी@9111061399

Posted on: Apr 13, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : खून की कमी दूर करने का घरेलू इलाज-

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी आज हम सभी को खून की कमी को दूर करने का घरेलु उपचार बता रहे हैं, इस समस्या से जूझ रहे व्यक्ति अंजीर का फल तीन नग लेकर उसे बीच से दो तुकडे कर ले और और तीन चम्मच शहद, दोनों को एक गिलास दूध या पानी में डालकर रात को रख दे और सुबह सेवन करें, इसके अलावा तीन चम्मच शहद दूध या पानी में मिलाकर पीयें, उसके बाद एक घंटे तक कुछ ना खाएं, 21 दिन तक सुबह-शाम सेवन करने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है खाने में तेल, खटाई, मिर्च, मसाला, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग ना करे, नशा ना करे, संतुलित भोजन का सेवन करें | वैद्य एच.डी. गांधी @9111061399.

Posted on: Apr 08, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »