काम बंद है, घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, मदद करें...(मराठी में)
मोहगांव, साचे बस्ती, गली नंबर 2, पुणे (महाराष्ट्र) से रचना प्रकाश साल्वी बता रही हैं वे परिवार के साथ लॉकडाउन में हैं, काम बंद होने से दिक्कत होती है, घर का किराया नहीं दे पा रहे हैं, राशन नहीं मिल रहा है, परिवार में 4 सदस्य हैं, घर में भोजन व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर भोजन व्यवस्था करें और उनकी चिंता दूर करने में मदद करें : संपर्क नंबर@8530022430. (167385)
Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE RACHANA PRAKASH SALVI SONG VICTIMS REGISTER
खाने की समस्या है, बीमार पड़ रहे हैं, समस्या का निराकरण करें-
गली नंबर 4, सेक्टर 87, फेस 2, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से अरमान बता रहे हैं खाने की समस्या है, समय से खाना नहीं मिलने के कारण बीमार पड़ जा रहे हैं, सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क राशन की समस्या को दूर कराने में मदद करें, जिससे स्वास्थ्य ख़राब न हो, जो समस्या हो रही है न हों : संपर्क नंबर@7210156676. (167376)
Posted on: May 18, 2020. Tags: ARMAN CORONA PROBLEM GAUTAM BUDDH NAGAR NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
impact: लॉकडाउन में फंसे हैं खाने में समस्या थी, अब खाना मिल गया है...
कला शंकर, पोस्ट-मुंडवा, पुणे (महाराष्ट्र) से दलप्रताप प्रजापति बता रहे हैं वे रीवा जिले के रहने वाले हैं और वहां लॉक डाउन में फंसे हैं, वे सिरके कम्पनी में मजदूरी का काम करते हैं जिस कम्पनी में वे काम करते हैं वहां से उनको काम का पैसा नहीं दिया जा रहा है, और शासन से भी कोई मदद नहीं मिल पायी है जिसके कारण रहने खाने की समस्या हो रही हैं, लॉक डाउन के कारण बाहर भी नहीं जा सकते हैं इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने राहत राशन की मदद मिल गई है वे सभी साथी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@ दल प्रताप प्रजापति@7067226342,8624051691.
Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: राशन नही थी खाने में समस्या थी, अब खाने का व्यवस्था हो गया है...
ग्राम पंचायत-अकरेरा, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कमला कांत यादव बता रहे हैं आज देश में लॉक डाउन की तारीख बढ़ाकर 3 मई कर दी गयी है, जो देश हित में हैं, लेकिन गाँव में जो लोग मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं, लेकिन लॉक डाउन के कारण घर में रह रहे हैं, जिसके कारण परिवार को चलाने के लिये जो संसाधन की जरुरत होती है, नहीं मिल रही है, पंचायतो में राशन वितरण नहीं हो पा रहा है इसलिये उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है, भोजन नहीं मिल पा रहा है इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है| वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@9424787024.
Posted on: May 18, 2020. Tags: (NRAYNPUR) CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: तेलंगाना में 5 परिवार सहित फंसे हैं ,खाने में समस्या थी सीजीनेट में सन्देश भेजने के बाद मदद मिल
नील सिंह जी बता रहे है कि वे जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश ) के रहने वाले है और वे मजदूरी करने के लिए तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिला के ग्राम कुत्तुर में गए थे, लेकिन लॉक डाउन के कारण फंस गए है | उनके पास खाने पीने की कोई सुविधा नहीं है | उनके पास पैसे भी पूरे ख़तम हो गए थे, उनके साथ 2 महिलाये और 3 पुरुष है मिलाकर 5 लोग है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर नील सिंह @6303746028.
