Impact : लॉकडाउन के कारण परिवार में खाने की समस्या थी, राशन मिलने से समस्या हल हुई...

नया गाँव, गली न. 4, सेक्टर 87, फेस 2 नोयडा (उत्तर प्रदेश) से लालबाबू दास बता रहे हैं वे छपरा जिला बिहार के निवासी हैं, नोयडा में काम करने के लिये आये थे, परिवार में 4 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या हो रही थी, मदद के लिये उन्होंने हेल्पलाईन नंबर में कॉल किया लेकिन उसमे बात नहीं हो पा रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है, इस लिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9555821814.

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY LALBABU SHASTRI SONG UP VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप ख़राब है जो लॉकडाउन के ख़त्म होने के बाद बन सकता है...

सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से साराह खालको बता रही हैं कि उन्होंने सीजीनेट स्वर से एक समस्या हल कराने के लिये लिये था जो मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गाँव में पानी की समस्या को लेकर था, इस संबंध में उन्होंने संपर्क नंबर पर दिलीप से बात किया, दिलीप ने बताया, 2 माह से हैण्डपंप पम्प ख़राब है जिसके कारण पानी की समस्या हो रही है, इस संबंध में सरपंच का कहना है कि ये काम सुनील गुप्ता को दे दिया गया है, सुनील से जानकारी मिली की 1 माह पहले उनका ठेका ख़त्म हो चुका है और एक हैण्डपंप गाँव में लगा दिया गया है, यदि किसी और हैण्डपंप की बात कर रहे हैं तो लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद काम होगा|

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: MH MUMBAI SARAH KHALKO SONG STORY VICTIMS REGISTER

गुजरात के सूरत में फंसे हैं, राशन की समस्या हो रही है, पैसा खत्म हो गया है-

गाँव-सचिन पाली, जिला-सूरत (गुजरात) से नरेश यादव एवं नंदूसिंह जो मध्यप्रदेश राज्य के अनूपपुर जिले के डोंगरी टोला सकरा के निवासी है वे सूरत गुजरात में काम करते हैं, लॉकडाउन के कारण अपने गाँव नहीं आ सकते हैं, उनका काम बंद है, खाने की व्यवस्था नही है, थोड़ा पैसा व राशन था उससे काम चला रहे हैं, सरकार की तरफ़ से अभी तक कोई राहत नहीं मिली है, परेशानी में हैं इसीलिये सीजीनेट के साथियों से मदद के लिये अनुरोध कर रहे है कृपया मदद करे : संपर्नक नंबर / नरेश यादव@9624534132, नंदूसिंह@7435847003.

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: BABULAL NETI CORONA PROBLEM GUJRAT SONG SURAT VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण शिकायत के लिये कहीं जा नहीं पा रहे हैं, इसलिये सीजीनेट पर अपील कर रहे हैं...

ग्राम-उचेहरा, ब्लाक-मउगंज, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गोरेलाल साकेत बता रहे हैं कि उनके पिता अवधेश साकेत हरियाणा राज्य के सिरसा जिले के रायपुर गाँव में 4 माह काम किये हैं, लेकिन उनका मजदूरी का पैसा नहीं मिला है उनके साथ 10 लोग और काम किये हैं, जिसमे किसी का पैसा नहीं मिला है, जिसमे 9 लोगो का 3 लाख से अधिक पैसा बकाया है, उनका कहना है लॉकडाउन के कारण जा नहीं पा रहे हैं और कहीं शिकायत नहीं कर पा रहे हैं, फर्म मालिक पैसे देने से इंकार कर रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : फॉर्म मालिक / बृजेन्द्र@7419909176. 74199 09176 संपर्क नंबर@9306140913. (165495)

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: GORELAL SAKET MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

राशन मिला था जो ख़त्म हो चुका है, राशन की समस्या होती है...

ग्राम-बेनीबारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेमवती बता रही हैं उन्हें राशन की समस्या हो रही हैं, तीन माह के लिये राशन मिला था जो ख़त्म हो गया है, परिवार में 8 सदस्य हैं,
लॉकडाउन के कारण कही काम नहीं सकते हैं, जिसके कारण दिक्कत हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8815711686. (165496)

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: ANUPPUR CORONA PROBLEM MP PDS SANT KUMAR DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »