ज्योत से ज्योत जलाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो...भजन गीत -

ग्राम-मडमडा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पालेश यादव एक भजन गीत सुना रहे है:
ज्योत से ज्योत जलाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो-
राहो में आये जो दीन दुखी सबको गले से लगाते चलो-
जो निर्धन है जो निर्मल है वो है प्रभु को प्यारा-
जिसका न कोई संगी साथी ईश्वर है रखवाला-
ज्योत से ज्योत जलाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो...

Posted on: Oct 16, 2017. Tags: PALESH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

पानी मारि गेला जाई रे दादा पानी मारि गेला जाई...हल्बी गीत-

ग्राम-आंवराभाटा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से मितानिन (ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कमला यादव हल्बी भाषा में एक गीत सुना रही है जो तीजा के उत्सव के समय गाते हैं :
पानी मारि गेला जाई रे दादा पानी मारि गेला जाई-
आंगनवाडी में टिका लगाकर पेटे आइवन के मेवा दादा-
पानी मारि गेला जाई रे दादा पानी मारि गेला जाई...

Posted on: Oct 14, 2017. Tags: KAMLA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

खुले में शौच मुक्त गांव में लोग खुले में शौच करते हैं क्योंकि अधिकतर शौचालय का स्तर घटिया है...

ग्राम-मुरकी, पंचायत मटेनार, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सुभाष कुमार यादव बता रहे हैं हमारा गाँव 2 साल पहले खुले से शौच मुक्त घोषित हो चुका है यहां हर पारा में घरों में शौचालय निर्मित है जिसका उपयोग ग्रामवासी नही कर रहे हैं और खुले में ही शौच कर रहे हैं क्योंकि उपयोग करने लायक शौचालय का निर्माण नही किया गया है ये सिर्फ कागजो पर अधिक दिखाया जा रहा है,सड़क के किनारे बने घरो के शौचालय को निरीक्षक अधिकारी को दिखाकर शौच मुक्त गाँव बताया जाता है इसके अलावा लोगों को शौचालय निर्माण की पूरी राशि भी नही दी गई है आरोप है कि इसमें हो रहे भ्रष्टाचार में कई सचिव और अधिकारी भी शामिल रहते है, कृपया इसकी जांच कराई जाए. यादव@7610592467.

Posted on: Oct 14, 2017. Tags: SONG SUBHASH KUMAR YADAV VICTIMS REGISTER

पर्वत के ऊपर राउर दरबार बा ऐ माई...माई गीत

ग्राम-माडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर धामनी, जिला-बलरामपुर रामानुज गंज (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक भक्ति गीत सुना रही है :
पर्वत के ऊपर राउर दरबार बा ऐ माई-
कि हम कईसे के आई ना-
हमर छोटे-छोटे पांव माई-
मनवा में लागल बा लालसा, देखती राउर मंदिरिया-
टन-टन घंटी बजउती, बोला माई के जय करिया-
पर्वत के ऊपर राउर दरबार बा ऐ माई...

Posted on: Oct 07, 2017. Tags: MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

शिव शंकर भोले-भाले खुशियों के रखवाले तुझमो लाखो प्रणाम...शिव भजन

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक भजन सुना सुना रही हैं :
शिव शंकर भोले-भाले खुशियों के रखवाले तुझमो लाखो प्रणाम-
जल-थल में तू अम्बर में तुम्ही नगर के हर घर में-
कैलाश पर्वत वाले सांपो के माला वाले-
तुमने ये संसार बनाया सभी तुमारी माया छाया-
डमरू बजाने वाले दुष्टों को मिटने वाले-
नर-नारी घर-घर का प्यारा दीप तुम्हरा...

Posted on: Oct 01, 2017. Tags: MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »