पीड़ितों का रजिस्टर: पहले नक्सल संगठन का हिस्सा थे, हिंसा ने गांव छोड़ कर भागने को मजबूर किया...

मेहर सिंह नेताम (30) अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ 2017 से ग्राम चारगांव, ब्लॉक कोयलीबेड़ा, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ में रहते हैं। माओवादी हिंसा के कारण उन्हें अपना गाँव मनहकाल, ब्लॉक कोयलिबेड़ा, कांकेर जिले में रहते थे। वह उस समय नक्सली संगठन का हिस्सा थे। हिंसा की स्थिति ने उन्हें अपनी जमीन और अन्य चीजें पीछे छोड़ कर चारगांव में प्रवास करने के लिए मजबूर कर दिया। उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली। वे सरकार से नए घर के लिए जमीन की मांग कर रहे हैं। संपर्क नंबर@7803880080.

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: KANKER KOYLIBEDA LAND MAOIST VICTIM MEHER SINGH NETAM VICTIM REGISTER

हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है-

ग्राम पंचायत-सिलकजोड़ी, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विमला पोयाम बता रहे हैं, उनके गांव पुलिया की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098527530, CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BASTANAR CG DAM PROBLEM SILAKJODI

दर्गा धडी ने ताकुन तुके ऐसे इसे मत मित चो...हल्बी गीत-

खिरेन्द्र यादव जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से हल्बी गीत सुना रहें है:
दुर्गा धडी ने ताकुन तुके ऐसे इसे मत मित चो-
खल खल ढोडी बोहे दे, गोठ गोठी अमा मंचो...

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BASTAR CG HALBI SONG

स्कूल भवन की हालत ख़राब है, नया भवन बनवाने में मदद करें...

ग्राम-बामनारास, पंचायत-मेटानार, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगडूराम नाग शाला भवन की समस्या बता रहे हैं कि स्कूल भवन की स्थिती बहुत ख़राब है| बारिश में पानी टपकता है, बच्चो को बैठने में तकलीफ होती है, छत और दीवारो में दरार पड़ चुका है| मरम्मत के योग्य भी नहीं है| उनका कहना कि नया स्कूल भवन की आवश्यकता है, जिससे बच्चो और शिक्षको को कोई खतरा न हो| वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर नया शाला भवन बनवाने में मदद करें: सरपंच@8815883734, सचिव@8889349626. संपर्क नंबर@9131035563.

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BASTAR BHAVAN CG PROBLEM SCHOOL

पीड़ितों का रजिस्टर: मेरे बड़े भाई को नक्सलियों ने मुखबीर बता कर मार डाला...

रामदयाल यादव, जो कि पिछले 19 साल से अपना गांव संजयपारा छोड़ कर भानुप्रतापपूर में रहते हैं, बता रहे हैं कि नक्सलियों ने मुखबीर समझ कर उनके बड़े भाई की आमाबेड़ा के पास हत्या कर दी गई थी। उन्हें सरकार से कोई सहायता नहीं मिली है। उनकी मांग है कि उनके बच्चों को नौकरी मिलनी चाहिए जिससे उनका जीवन यापन हो सके। संपर्क नंबर- 9630660684

Posted on: Jun 19, 2022. Tags: BHANUPRATAPPUR CG KANKER MAOIST VICTIM RAMDAYAL YADAV VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »