जागो-जागो मूलनिवासी जागो-जागो...गोंडवाना जागरूकता गीत

ग्राम-भेड़िया, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
से गोंडवाना राजकुमार पोया और उनके साथी एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
जागो रे गोंडवाना के वंशजो अब सोने का वक्त नहीं-
जो गोंडवाना के गाना को नकारता है उसे सुनने का वक्त नहीं-
जागो-जागो मूलनिवासी जागो-जागो-
जागो-जागो मूलनिवासी हीरा दादा कहत है-
भैया छोड़ो दारु पीना भैया छोड़ो-
भैया छोड़ो दारु पीना हीरा दादा कहत है...

Posted on: Feb 03, 2017. Tags: GONDWANA RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER

दल दला-दला भटूराई मन पाठ म काह करूँ आई...कर्मा गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे है:
दल दला दला भटूराई मन पाठ म काह करूँ आई-
का केला बाघ दरे कहा केला चिता-
येका केला गवर दातियाई-
मेंन पाठला आका करूँ आई...

Posted on: Feb 02, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

नरेगा आदि का पैसा लेने बैंक जाने के लिए नाला पार करना पड़ता है अधिकारी पुल नहीं बनवा रहे हैं...

हमारा मनरेगा का पैसा ग्रामीण बैंक भैंसामुंडा में मिलता है जहां जाने के लिए हम लोगों को एक नाला पर करना पड़ता है जिसमे पुल नहीं है इसलिए हम लोगों को बहुत दिक्कत होती है बता रहे हैं ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया। वे बता रहे हैं कि देवरी और दभोरा गाँव के बीच में एक नाला है उसमे पुलिया बनवाने के लिए सरपंच के पास मौखिक रूप से कई बार ग्राम सभा में आवेदन लगाए लेकिन आज तक पुलिया नहीं बनवाये है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि सरपंच@7772911742, उपसरपंच@9174990120, कलेक्टर@9425585298, S.D.M@09424166557, कृपया इन अधिकारियो से बात कर इनकी मदद करें. कैलाश@9575922217

Posted on: Feb 01, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got compensation for crop damage by elephants on my field, thanks...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके खेत में हाथियों ने धान मक्के को खा लिए थे पिछले साल सितंबर महीने में तो इन्होने गाँव के सिपाही के पास शिकायत किये थे और इन्होने कहीं आवेदन नहीं दिए और इन्होने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कर दिए थे. वे समझते हैं कि सीजीनेट के साथियों की मदद से इनका मुआवजा 25 तारीख को आ गया क्योंकि इसके पहले इस तरह सिर्फ सिपाही के पास आवेदन करने से मुआवजा नहीं मिलता था. वे जाकर चेक ले आए हैं और बहुत खुश हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों को और कलेक्टर रेंजर जैसे अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है.कैलाश सिंह पोया@9575922217

Posted on: Jan 29, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

मिर्ची लगी लगा मुंह जलने...जानवरों पर कविता

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया जंगली जानवरों पर आधारित एक कविता सुना रहे है:
मिर्ची लगी लगा मुंह जलने-
इधर उधर वह लगी उछलने-
याद आ गई उसको नानी-
लगी खोजने ठंडा पानी-
तब बंदर को गुस्सा आये-
उसने खरहे को दौडाये-
आगे खरह पीछे बंदर-
हुए दौड़ जंगल के अंदर-
खरह भागा बिल के भीतर-
निकला लेकर मीठा गाजर...

Posted on: Jan 28, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »