देशभक्ति गीत : जागो मेरे भारत वासी समय नही है सोने का...

ग्राम पंचायत-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हरिमाण मार्को और उनके साथ है स्कूली छात्र मुरलीधर भंडारी एक देशभक्ति गीत सुना रहा है:
जागो मेरे भारत वासी समय नही है सोने का-
लेकर संग स्वामी जी का देकर कुछ दिखलाने का-
जय विवेकानंद, जय विवेकानंद-
भारतवासी भाई हमारे सेवा मन से करने का-
जागो मेरे भारत वासी समय नही है सोने का...

Posted on: Nov 30, 2019. Tags: HARIMAN MARKO NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

कविता : शीत लिए आयी हवा थर थर कापे रात...

ग्राम पंचायत-जमुड़ी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से चंद्रभान सिंह मार्को एक कविता सुना रहें है:
शीत लिए आयी हवा थर थर कापे रात-
सूरज चचा आइयें लेकर नवल प्रभात-
धुप शीत में आ गयी जब जब सर के पास-
माँ जैसी ममता लागें पापा का आभास-
कुहरा आकर द्वार पर अड़का रहा विकार-
कहता कुण्डी खोल दो बहुत लग रही जाड़-
कुहरे ने जब कह दिए, कड़वे से कुछ बोल-
गोला सूरज का हुआ, आसमान से गोल-
सूरज जब ढकने लगे जब अपना स्वंय शारीर-
पीड़ित करते शरद ऋतू, किसे सुनाएं पीर-
धुप ठण्ड में छत चढ़ी, खूब रही थी खेल-
चाह भरी शीतल हवा, निचे रही धाकेल-
सूरज जब करता नही, आसमान में सैर-
तभी कोहरा तानता चादर बाहर पैर-
ओढ़े हुए राज्जैया सोते रहे आमिर-
सर्दी अश्रु बाह रही, दे रही गरीब को पीर-
कुहरा में मुस्तैद, घर में जला अलाव-
ठंडा पड़ा अलाव है, बर्फ हो रही देर...

Posted on: Nov 26, 2019. Tags: ANUPPUR MP CHANDRABHAN SINGH MARKO SONG VICTIMS REGISTER

उठों उठों नयी संदेश दे रही दिशा दिशा...कविता-

ग्राम पंचायत-केकराखोली, तहसील-मगररोड़, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से अक्षय कुमार नेताम एक कविता सुना रहें है:
उठों उठों नयी संदेश दे रही दिशा दिशा-
खिले कमल अरुण तरुण प्रभात मुस्कुरा रहा-
गगन विकास का नवीन, साज है सजा रहा
उठो चलो बढ़ो समीर शंख है बजा रहा-
भविष्य सामने खड़ा प्रशस्त पथ बना रहा-
उठों उठों नयी संदेश दे रही दिशा दिशा...

Posted on: Nov 24, 2019. Tags: HARINAM MARKO NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

चल ना जोही साँझा बेरा दानी कोन्दी के बाजार...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-मंगोर्दा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से हरिनाम सिंह मार्को एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है :
चल ना जोही साँझा बेरा दानी कोंडी के बाजार-
अरे आबे की नाही मोला बतादे दे दे ना करार वो-
जगत के होटल मा तोला वो रानी, भजिया समोसा खवाहू ना-
राजू भईया के दूकान मा रानी सया बेलाउज सिल्वाहू वो-
बारह बजे आबे वो रानी बरे तरी के छहिया मा...

Posted on: Oct 17, 2019. Tags: BILASHPUR CG HARINAMSINGH MARKO SONG VICTIMS REGISTER

कैसे मनाव दाई कैसे मनाव...देवी गीत-

ग्राम-महुरदा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से हरिनाम मार्को एक छत्तीसगढ़ी देवी गीत सुना रहे हैं :
कैसे मनाव दाई कैसे मनाव-
दुर्गा भवानी ला कैसे मनाव-
छोटे-बड़े अंगना का मै हर लिपाव-
छोटे-बड़े कलसा ला दिन भर जलाव-
कैसे मनाव दाई कैसे मनाव-
दुर्गा भवानी ला कैसे मनाव...

Posted on: Oct 04, 2019. Tags: BILASPUR CG HARIRAM MARKO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »