हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-भिसपुर ब्लाक-दरभा जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से राज नाग बता रहें हैं, उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या वहां के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं| वहा गाड़ी भी नही चल पाती है| जो की सीसी रोड़ बनवाने के लिए उन्होनें सचिव सरपंच के आप शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुईं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7869614212, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jul 07, 2022. Tags: BASTAR CC ROAD CG DARBHA PROBLEM RAJ NAG
गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन नर्स डॉक्टर समय पर नही आते हैं, कृप्या मदद करें-
लक्ष्मी कश्यप, ग्राम-हल्बा लोहार पारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन नर्स डॉक्टर समय पर नही आते हैं, ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है| उपस्वास्थ्य के सम्बन्ध में अधिकारीयों को आवेदन दिया पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, ,इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद करने की अपील कर रहे हैं कि समय पर ग्रामीणों का दवाई हो सके| संपर्क नंबर@6260420705, कलेक्टर@8458956694, सीईओ@8959393222.
Posted on: Jul 06, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA HEALTH WARKER LAXMI KASHYAP PROBLEM
गांव में पुल कि बहुत समस्या है, आने जाने में परेशानी होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-ढोडरीपाल, स्कूलपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र जी बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया कि बहुत समस्या है, बरसात के समय नदी में पानी भर जाता है, वहां के लोगों को आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं| इसके लिये उन्होंने कई बार शिकायत किये लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए पुल बनवाने की मांग कर रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8817732439, सरपंच@9301714816, सचिव@94061019008.
Posted on: Jul 05, 2022. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA DHODRIPAL MAHENDRA PROBLEM
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-सीतापुर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम बता रहे हैं उनके गांव में हैण्डपंप खराब हो गया है| वर्तमान में लोग नाला से पानी पी रहे है,इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8839027319, सरपंच@6261508211, सचिव@9479095347.
Posted on: Jul 04, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM SEETARAM SITAPUR WATER
गांव में पानी की बहुत समस्या है, वहाँ के लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मालीपदर, कुकुरगुमापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चम्पा कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, वहाँ के लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किया हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9407631974, सचिव@9425261408, संपर्क नंबर@7806059964.
