100 में 70 आदमी फिलहाल जब नाशाद है, दिल में रख के हाथ कहिये देश क्या आज़ाद है?
भरत लाल मानिकपुरी कुछ पंक्तिओं से अपनी बात को कह रहे है:
100 में 70 आदमी फिलहाल जब नाशाद है, तो दिल में रख के हाथ कहिये देश क्या आजाद है?
कोठियों से मुल्क की सम्पन्नता मत आंकिये, असली हिंदुस्तान तो फुटपाथ पर आबाद है – ये घरती क्या आसमां भी हिल जायेगा-हर पत्थरों पर फूल कोई खिल जायेगा-
एक बार मेरे यार दिल में बसा ले सत्य गुरु को-इन्सान क्या, खुदा भी तुझे मिल जायेगा-
गाँधी के सिद्धांतों को जेल हो गई-राजनीति बेवकूफी भरा खेल हो गई-
सत्ता के विधाता धन के संतरी हो गये-डाकू और गुंडे देखो मंत्री हो गए-
अगर तुम्हारे ह्रदय में जीवन में प्रकाश चाहिए-तो दिल में गाँधी और हांथों में सुभाष चाहिए...
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: BHARATLAL MANIKPURI CG POEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पहले हम लोग गोबर खाद का उपयोग करते थे लेकिन अब सरकारी खाद का उपयोग करते है (गोंडी)...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज पंचायत-हनुमानपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां अमर मरावी गाँव के किसान पांडूराम कतलामी से वहां की धान की खेती के बारे में गोंडी भाषा में बात कर रहे है कि धान को कैसे लगाते है और कौन सा खाद का उपयोग करते है और कौन सा खाद का उपयोग नहीं करते है वे बता रहे है कि पहले के ज़माने में हम लोग गोबर खाद का उपयोग करते थे और उससे धान भी अच्छा होता था लेकिन अब सब लोग सरकारी या रासायनिक खाद का उपयोग करने लगे है तब से हम लोग भी रासायनिक खाद का उपयोग करने लगे है लेकिन यह नुकसानदायक है |पहले लोग 80-90 के उम्र में भी तंदरुस्त होते थे पर अब 60-70 में ही मृत्यु हो जाती है
Posted on: Sep 04, 2018. Tags: AGRICULTURE CG KANKER PANDURAM KATLAMI
वनांचल स्वर: मक्के का पेज बनाकर पीने से गर्मी से राहत मिलती है, गाय के लिए भी बहुत उपयोगी...
ग्राम तोरखुडु, पंचायत-हनुमानपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से पांडुराम कतलामी बता रहे हैं कि वो लोग मक्का की खेती किस प्रकार करते है और उसके उपयोग के बारे में भी बता रहे है: वे कह रहे हैं कि हम लोग मक्का उगाने के लिए सबसे पहले हल चलाते है उसके बाद मक्का के बीज को बो देते है | जब मक्का थोड़ा बड़ा हो जाता है तब हम मक्के के साथ जो घास उगता है उसको उखाड़ कर फेक देते है (निदाई करते है) जब मक्का खिल जाता है (फल जाता है)तब हम मक्का के पत्ती को काट कर गाय बैल को खिलाते है इससे गाय भैंस स्वस्थ रहता है और बहुत दूध देती है हम मक्का को भूंज कर भी खाते है और उसका पेज बनाकर पीते है जिससे गर्मी के मौसम में राहत मिलती है |
Posted on: Aug 27, 2018. Tags: CG HINDI KANKER PANDURAM KATLAMI AGRICULTURE SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
बाहर शौच करने पर जुर्माना लगेगा कहते हैं पर 45 में से 10 घर में ही शौचालय अब तक बना है...
ग्राम-टिकरी टोला, पोस्ट-खमरोत, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (छत्तीसगढ़) से अमितलाल जयसवाल बता रहें हैं कि उनके गांव में 40-45 घर की बस्ती है वहां पर 10-12 घर में ही शौचालय बना है उसके लिए सचिव को कहने से बोलता है कि अब नही बनेगा, और सरकार द्वारा कहा जाता है कि जो शौच के लिए बाहर जायेगा उसे 500 जुर्माना लगेगा और अधिकारियो को बोलने पर कोई ध्यान नही दे रहे है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर इस समस्या का निराकरण करने में मदद करे: मोहन सहायक सचिव@9575330673, जनपद पंचायत अध्यक्ष@8225260009, जिला अध्यक्ष@9981729490, S.D.M. 9407377277, सम्पर्क@7692875731.
Posted on: Jul 22, 2018. Tags: AMITLAL JAISWAL ANUPPUR SONG TOILET VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, शिकायत करने पर ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...
चिटकाबहरा, ग्राम-गोटगंवा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतलाल आयाम और परमेश्वर बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 15 में हैण्डपम्प नहीं है 15-20 घर है, 2-3 साल हो गया है 200 मीटर दूर से पानी लाते हैं उसके लिए उन्होंने ग्राम सुराज में शिकायत भी किये थे और जनपद पंचायत में भी किये तो बोलते है आयेगा-आयेगा, लेकिन साल बीत गया आभी तक कोई सुनवाई नही हुआ| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें:सरपंच@9993811573, सचिव@9424258245, P.H.E.8120171919. संतलाल आयाम@8224072080.
