आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : जड़ी से हड्डी जोड़ने का उपाय
ग्राम पोस्ट-अंजनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम हड्डी जोड़ने का देशी उपाय बता रहे है, विधि इस प्रकार है, हठजोड़ दो प्रकार के होता है, एक वह जिसको तोड़ तोड़ कर जोड़ने से जुड़ जाता है खंड खंड तरीके का होता है घास सा दीखता है उसे तोड़कर बारीक़ पीस ले अब इसे टूटी हुई हड्डी पर लेप लगाए, लेप लगाने के बाद इसे सूती कपड़े से लपेटकर बांध ले, हठ जोड़ की डंडियों को पीस कर गोली बनाकर गुड़ के साथ खा ले, एक दूसरे प्रकार का हठजोड़ होता है जिसमे हरे रंग की चार धारी होती है जो देखने में गठीला होता है ऊपर बेल के समान दिखाई देता है उसको भी हठजोड़ कहते है, लगातार १५ दिनों तक गोली खाने से टूटी हुई हड्डी जुड़ जाती है | सग्गन@9479003194
Posted on: Aug 14, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
क्यों करते हैं लोग असमानता की बातें...कविता
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम आज के समय में फैलती हुई असमानता को देखते हुए इस पर एक कविता सुना रहे हैं :
क्यों करते हैं लोग असमानता की बातें-
सब के लिए दिन और सब के लिए रातें-
मजबूर है वो जिन्हें बराबरी का दर्जा नहीं मिला-
अमीरों के लिए पर्दा है गरीबो के लिए पर्दा नहीं-
अमीर में गरीब में क्या फर्क है पड़ा....
Posted on: Aug 12, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
आंगनवाड़ी भवन नहीं हैं, किराए का पैसा सहायिका को अपनी जेब से देना पड़ता है कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-भीमडोंगरी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से रविशाह पन्द्रे के साथ में हेम मरकाम है जो बता रही हैं कि यहाँ आंगनवाड़ी भवन निर्माण नहीं हुआ है, जिसके कारण वह किराये के मकान पर चल रहा है इसके लिए इन्हें कोई पैसा नहीं दिया जाता, यहाँ पर 34 बच्चे प्रवेश लिए हुए हैं संचालन 2014 से किया गया है और सरकार मकान के किराए का पैसा भी नहीं दे रही है जिससे इसे चलाने में बहुत दिक्कत हो रही हैं इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियो से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में आंगनवाड़ी भवन बन सके | सुपरवाईजर@7697874524, कलेक्टर@9977742118. रवि@9303956400
Posted on: Aug 07, 2017. Tags: RAVIKANT SHAH PANDRE SONG VICTIMS REGISTER
झांझ मजीरा बाजे दाई के दुआरे...भजन
चन्द्र शाह ग्राम-ओदारी परसापारा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से एक भजन सुना रहे है:
झांझ मजीरा बाजे दाई के दुआरे-
हरे कूदा रे पहार-
बसे रे दाई मोरे ऊंचा पहार उपरे-
पैदल ले आये दाई दूरा मा मैं हां तोरे-
झांझ मजीरा बाजे दाई के दुआरे...
Posted on: Jul 30, 2017. Tags: Chandra Shah SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गठियावात का इलाज
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम गठिया-वात की औषधि के बारे में बता रहे हैं, आज के वातावरण के चलते लोगों को गठिया की समस्या एक आम बात है और इसका उपचार भी हमारे आसपास मिल सकता है. वे बता रहे हैं कि इसके लिए जंगल में पाए जाने वाली वनस्पति वन सिंघाड़ा जिसकी पत्तियां हरी व लम्बी चौड़ी होती है इसकी जड़ जो एक कंद के रूप में होती है उसको लाकर अच्छी तरह धोकर आग में आलू की तरह गाड कर पकाएं और सुबह खाली पेट एक से दो माह तक खाएं इससे गठियावात में आराम मिलेगा और अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर पर कॉल करके निदान पा सकते हैं | सग्गन मरकाम@9479003194.
