तोर महुआ ला बिने जोड़ीदार हो, तोर महुआ ला...महुआ गीत

ग्राम-अंजनी,विकासखण्ड-मवई जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गनशाह मरकाम महुआ बीनते समय गाया जाने वाला एक गीत सुना रहे है :
तोर महुआ ला बिने जोड़ीदार हो तोर महुआ ला-
महुवा के लाटा कोइलार के भाजी-
संगी सगा जन हमरो छे राजी-
मोर महुआ ला बिने जोड़ी दार गा-
कोइलार के भाजी खाबे, सुगर दूर होही-
महुआ के लाटा से शरीर निरोगी, पट-पट महुआ के गिरना...

Posted on: Apr 05, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARAKAM SONG VICTIMS REGISTER

प्रकृति शक्ति बड़ादेव जी तोरी महिमा न जाने...गोंडी भक्ति गीत

ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई , जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गनशाह मरकाम एक गोंडी गीत सुना रहे है:
प्रकृति शक्ति बड़ादेव जी तोरे महिमा न जाने-
महिमा न जानो तोरी महिमा न जानो-
धरती,पानी,आकाश,समीरा-
अग्नि सहित निर्मित शरीरा-
पंचतत्व सामान तोरी महिमा न जानो-
प्रकृति शक्ति बड़ादेव जी तोरे महिमा न जाने...

Posted on: Feb 20, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo(Bluetooth) Radio in Hindi and Gondi: 20th February 2017...

Today Uttam Atala, Soni Netam and Saggan Shah Markam are presenting Bultoo Radio in Hindi and Gondi languages in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Feb 20, 2017. Tags: UTTAM ATALA SAGGAN SHAH SONI NETAM

हमारे गाँव में सड़क नहीं है, बरसात में दिक्कत होती है, अधिकारी ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...

ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) में सग्गनशाह मरकाम के साथ ग्राम-बुर्डिहा, जनपद-जैतहरी, जिला-अनूपपुर के राजकुमार है जो बता रहे है कि उनके गाँव में 3 वार्ड है जिसमे से 2 वार्ड में सीसी रोड नहीं बना है जिसमे आधा किलोमीटर की दूरी है और उसमे 15 से 20 घर है इस बात को इन्होने ग्रामसभा में भी रखे थे तो हाँ हो जायेगा बोले रहे है 2-3 साल से लेकिन आज तक नहीं हुआ है और बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करता है तो इनका कहना कि सीसी रोड बनना चाहिए। सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि सरपंच@9009228461, सचिव@9617818394, C.E.O.@9753725845 को फोन करें। सग्गन मरकाम@8516912641

Posted on: Feb 18, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

गोंड आदिवासी हीरा सुखा प्रधान महासंघ समाज में एकता समरसता लाने का प्रयास करता रहेगा...

नगर पंचायत-भुआ बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम आज आदिवासी संगठन हीरा सुखा प्रधान महासंघ की बैठक में उपस्थित हैं और उनके साथ हैं संघ के अध्यक्ष दादा सियाराम वरकडे जो अपने विचार प्रस्तुत कर रहे है कि संघ का उद्देश्य है कि आदिवासी समाज में सभी को उचित शिक्षा मिले, समाज में सभी को उचित रिश्ता मिले, समाज में सभी को उचित रोजगार मिले, समाज में सभी लोग आदिवासी धर्म संस्कृति से जुड़े रहें, सामाजिक एकता और अखंडता के लिए प्रयास लगातार होता रहे और समाज में बड़े बुजुर्गों का सम्मान हो, यह महासंघ इन्ही सब प्रयासों की और काम करेगा। अभी यह काम मध्यप्रदेश के गोंड आदिवासियों के बीच शुरू हो रहा है. सग्गन@9479003194

Posted on: Feb 15, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »