शौचालय नहीं होने से समस्या होती है शौचालय दिलाने में मदद करें...

ग्राम-धवाडांड, ब्लाक-जरेली, जिला-बोकरो (झारखण्ड) से शिवनारायण महतो बता रहे है कि उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय नही मिला है शौचालय न होने से कई समस्यायें होती हैं, दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर शौचालय दिलाने में मदद करें : सरपंच@7903850259, ब्लाक कोवाडिनेटर@9530420208, BDO@9608301785. संपर्क नंबर@9939727689.

Posted on: Feb 06, 2020. Tags: BOKARO JHARKHAND SHIVNARAYAN MAHATO SONG VICTIMS REGISTER

मसरूम की खेती कैसे कर सकते हैं...

ग्राम-देवघर (झारखण्ड) से विकास मशरूम की खेती की जानकारी दे रहे हैं, वे मशरूम की खेती करते हैं और इसके बारे में प्रशिक्षण देते हैं, यदि आपके पास 10-12 कमरा है तो आप आसानी से मशरूम की खेती कर सकते हैं और 18,000-20,000 तक मासिक वेतन प्राप्त कर सकते हैं, होम-ट्रेनिंग और मार्केटिंग दोनों की सुविधा दी जाती है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं संपर्क नंबर@7488377588.

Posted on: Jan 25, 2020. Tags: AGRICULTURE JHARKHAND SONG VICTIMS REGISTER VIKASH

अरे दुनिया हो गयी पुरानी बदलो भईया...गीत-

लबारी कला, जिला-गढ़वा (झारखण्ड) से संतोष कुमार गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं :
अरे दुनिया हो गयी पुरानी बदलो भईया-
सास बहु करती है झगडा बेटा बाप लड़ाई-
आज हुआ है जानी दुसमन अपना सगा भाई-
घर घर की कहानी बदलो भईया-
अरे घर कोई माता पिता को रोटी नहीं खिलाते-
और मर जाने पर मृतक भोज में रुपया खूब लुटाते-
छोड़ो छोड़ो ये कहानी बदलो भईया...

Posted on: Jan 24, 2020. Tags: GARHWA JHARKHAND SANTOSH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

8 माह पहले बीट खुदाई का काम किये थे, काम का पैसा नहीं मिला...

ग्राम पंचायत-दुरबुल, प्रखण्ड-गोमिया, जिला-बोकारो झारखण्ड से जे एम रंगीला बता रहे हैं मई 2019 में पौधा लगाने के लिये बीट खुदाई का काम छेदी सिंह, हुकारी सिंह, बिरजू सिंह, भुजा सिंह, रोहन, नकुल ने 8 महीने काम किया था लेकिन काम का पैसा नहीं मिला, उन्होंने 800-1200 तक बीट की खोदाई की है एक बिट की खोदाई की मजदूरी 5 रूपये है, आवेदन करने पर अधिकारियों ने कोई मदद नहीं की इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : उपायुक्त मुकेश@9470526005, DFO@9431142829. संपर्क नंबर@7667963644.

Posted on: Jan 16, 2020. Tags: BOKARO JHARKHAND JM RANGEELA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

जागो ऐ नवजवानों, भारती पुकारती...गीत-

धनबाद (झारखण्ड) से उमेश कुमार सूरी एक गीत सुना रहे हैं :
इसकी रचना स्वयं की है – जागो ऐ नवजवानों, भारती पुकारती-
जागो ये भारत के वीरों, भारती पुकारती-
भारती पुकारती, माँ भारती पुकारती-
ये ज़मी गाँधी, भगत, सुभाष की अरमान है-
हम हैं इस धरती के बेटे ये हमारी शान है-
फिर मिट रही है क्यों हमारी देश की पहचान है...

Posted on: Jan 14, 2020. Tags: DHANBAD JHARKHAND SONG UMESH KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »