स्वास्थ्य स्वर : मेहंदी का औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मेहंदी का उपयोग बता रहे हैं, यदि सिर में जलन होती हो तो मेहंदी के फूल 4 ग्राम और कटीरा 3 ग्राम लेकर दोनों को रात में पानी में भिगोकर रख दें, और सुबह मिश्री मिलाकर सेवन करें, एसा करने से लाभ हो सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पूर्व संपर्क कर पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Mar 22, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मुंह के छाले का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मुंह में होने वाले छाले का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मुंह में छाले होने पर अमरुद के कोमल पत्तो पर कत्था मिलाकर पानी की तरह धीरे-धीरे चबायें जिससे छाले को ठीक करने में मदद मिल सकता है, ये प्रकृया दिन में 2 बार करें संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Mar 21, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कुष्ट रोग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कुष्ट रोग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, हल्दी, सुनबेरू, चीनी और बाउची को बराबर मात्रा में लेकर पीकर छान लें, उसके बाद रात को आधा चम्मच चूर्ण गर्म पानी में भिगो दे उसके बाद सुबह पानी को निकालकर शहद मिलाकर सेवन करें, 5 माह तक इसका उपयोग करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर उपयोग कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Mar 18, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं, नीम की निंबोली और रसौद को सामान मात्रा में लेकर गाय के घी में मिलाकर हल्का गर्म रहने पर मल द्वार पर लगायें इससे दर्द में आराम मिल सकता है, दूसरा कुसुम के फूल तीन ग्राम पानी में पीसकर दही के साथ सेवन करने से खूनी बाधी दोनों प्रकार के बवासीर में आराम मिल सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पूर्व पूरी जानकारी लें: संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Mar 14, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कुष्ट रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कुष्ट रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बाउची के तेल में एक रत्ती आक के फूलो को जलाकर भस्म बनाकर मिला लें, उसके बाद ग्रषित अंगो पर उस तेल को दिन में दो बार लगायें, दूसरा नीम का तेल 10 बूंद लेकर उसमे आक का भस्म मिलाकर बतासे में डालकर सेवन करें, लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर पूरी जानकारी ले उसके बाद ही नुस्खा प्रयोग करें: संपर्क नंबर@9826040015.
