हम जंगल से बांस लाकर उससे जाल बनाते हैं फिर उससे मछली पकड़ते हैं, दरवाजे भी बनाते हैं...(माडिया में )

नगर पंचायत-भामरागड-जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सोमू पुंगाटी जी बांस से क्या-क्या बनाते है अपनी उस कला के बारे में सनबती दुग्गा के साथ अपनी माड़िया गोंडी भाषा में बता रहे हैं: वे बोल रहे हैं कि कोईनी और टाटी जेंड जंगल से बांस लाकर बकिया से छीलकर पतले-पतले काटकर कोईनी बनाते हैं इसके बाद इसके अन्दर डालने के लिए कांटा बनाते हैं फिर दोनों को गूथकर कोईनी जाल बनाते हैं इसके बाद इसमें मछली पकड़ते हैं इसी प्रकार दरवाजे के लिए टाटी बनाते हैं इसी प्रकार वे और भी कई तरह की चीज बना सकते हैं (169889)  CS

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: BAMBOO BHMRAGAD GADCHIROLI MH FOREST SOMU PUNGATI

पहले लोग कंद-मूल खाकर गुजारा करते थे, अब स्थिति सुधरी है पर मज़दूरी सही समय पर मिले तो अच्छा...

ग्राम-इतापडी पंचायत-आरेवाडा तहसील-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से देवजी पुंगाटी बता रहे है कि बचपन में उनका जीवन बहुत कष्टकारी था|जंगल से कंद मूल फल से ही पेट भरते थे, तेल, आनाज यह सब भी नही मिलता था |वह बहुत कठिन समय था वह समय निकल गया कपड़े भी पहनने ओड़ने को नहीं थे आने जाने का भी कोई साधन नही था| वह बता रहे है की अब समय पहले कि तुलना मे बहुत ठीक है ,चावल और कपड़ा मिलने लगा ,आने जाने के साधन भी हो गए है|लोकल में काम धंधा भी मिलता है जिससे घर चल जाता है |सरकारी काम भी मिलता है पर समय पर भुगतान नही होता है |यदि शासकीय कामो का भुगतान समय पर होने लगे तो बहुत सुविधा होती:संपर्क नंबर देवजी पूंगाटी @9420043818 (169665) CS

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DEVJI PUNGATI FOREST

सामुदायिक वनाधिकार ग्रामसभा की जगह वन प्रबंधन समिति को दिया जा रहा, आपत्ति पर ध्यान नहीं...

ग्राम-दक्कोटोला, पोस्ट-चिलहाटी, तहसील-अम्बागढ़ चौकी, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जयदेव मोरले बता रहे हैं, वनाधिकार अधिनियम के अनुसार गाँव के सीमा क्षेत्र के जितने भी वन हैं उसका संरक्षण और प्रबंधन और उसके उपयोग का अधिकार गाँव को दिया गया है, जिले में 261 सामुदायिक वनाधिकार प्रमाण पत्र दिये गये हैं लेकिन ग्राम सभा को जो क़ानूनी अधिकार मिलना था वो संयुक्त वन प्रबंधन समिति, वन समिति, अध्यक्ष वन प्रबंधन समिति आदि के नाम से मिला है, हर जगह अलग अलग नाम से ये अधिकार दिये गये हैं, इस संबंध में कलेक्टर के पास टाइटल सुधार के लिये दो वर्ष पूर्व आवेदन किया है,  लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रही है| संपर्क नंबर@6263816415. (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: CG FOREST RIGHTS JAYDEV MOHRALE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

गर्मी के दिन में जंगल से कई तरह की भाजी जैसे कोलियरी, पालोड़, चापोड़ा, चेरोटा मिलता है...

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से माली चैतु कलमुटी बता रही है कि गर्मियों के दिन में हमारे यहां जंगल से कई तरह के भाजी खाने के लिए लाते है जैसे कोलियरी भाजी, चापोड़ा, चेरोटा भाजी, पालोड़ आदि लाते हैं खेत में भी खाने के लिए टमाटर मिर्ची बैगन आदि लगा लेते हैं बाजार से लहसुन प्याज तेल आदि खरीदकर लाते हैं इसी तरह हम अपना जीवन यापन करते हैं (167532) CS

Posted on: Jun 12, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH FOREST MALI CHAETU KALMUTI

हमारे यहां जंगल में हर तरह के जानवर है, भालू लोंगो पर कई बार हमला किया है...(माड़िया में)

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से देवजी पुंगाटी माड़िया गोंडी भाषा में मोहन यादव को बता रहे है इनके यहाँ अभी भी बहुत भारी जंगल है जंगल में हर तरह के जानवर रहते है जिसमे से ज्यादा भालू लोंगो पर कई बार हमला किया है कई कई लोग भालू के हमले से मर चुके है लोग अकेले जंगल में जाने से डरते है यदि जंगल में जाते है तो लोग इकट्ठा होकर जाते है तभी कुछ ला पाते है किसी पर यदि हमला हो जाता है तो सरकार को जानकारी मिलने पर मुआवजा दे देता है इसलिए हमारे यहाँ जंगल अभी बचा हुआ है|(168495).CS

Posted on: Jun 05, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DEVJI PUNGATI FOREST GONDI MADIA

« View Newer Reports

View Older Reports »