पीड़ितों का रजिस्टर: गांव से नक्सलियों ने मुकबिरी करते हैं कर के भागा दियें-

ग्राम पंचायत-आमाबेड़ा, ब्लाक-आंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रेजूराम पोटाई बता रहे हैं गांव में नक्सलियों ने मुकबिरी करते हैं कर के उन्हें गांव से भागा दियें, फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर वर्तमान में नारायणपुर में आकर रहते हैं और अपना मजदूरी कर के जीवन यापन कर रहे हैं| उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी नहीं मिला है| वे चाहते हैं की सरकार के तरफ से कुछ मदद मिले ताकि अपना घर चला सकें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7646862683.

Posted on: Jul 05, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली लोग 2004 में स्कूल से ले गए थे, पिता जी का मृत्यु हुआ फिर भाग के आयें...

राधा नेताम, ग्राम पंचायत-कुलानार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं अभी वे लोग कोंडागांव में रहते हैं उन्हें नक्सली लोग 2004 में स्कूल से ले गए थे। उनका खेलकूद में बहुत रुचि था। फिर उन्हें भाग कर आके आत्मसमर्पण किए उनके आने के कारण उनके पिता जी का मृत्यु हुआ फिर भी उनको घर नहीं आने दिए। आने के बाद भी उनको लेने के लिए बहुत बार आके लेकिन अपने गांव में नहीं रह रहे थे। उनको सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि भी नहीं मिला। उनके मां भी नहीं है चार बहन लोग हैं सबका सादी हो गई है। वर्तमान में गोपनीय सैनिक में काम करते हैं 12000 उनका वेतन है उसी में बच्चे को पढ़ाई करा रही है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6267868286.

Posted on: Jul 04, 2022. Tags: CG DISPLACED KONDAGAON MAOIST VICTIM PHARASGAON VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने बच्चों को नक्सली संगठन में शामिल करने की मांग की थी, फिर डर से गा

नगर पंचायत भानुप्रतापपुर (तसरी पारा) जिला-कांकेर (छतीसगढ़) से सरिता नेताम जी बात कर रहे हैं इनके गाँव देवार खेड़ा में नक्सलियों ने बच्चों को नक्सली संगठन में शामिल होने के लिए मांग मांग कियें थे| अगले दिन उन्होंने डर से गाँव छोड़कर भानुप्रतापपुर आकर बस गए| इस दौरान इनके घर, फसल, जानवर, खेत सब कुछ छोड़कर भाग आए| अब इनके पास रहने व कमाने को कुछ भी नहीं है| सरकार के द्वारा जमीन व 90 हजार रुपये मिलने की बात हुई थी किन्तु सिर्फ 9 हजार रुपये ही कलेक्टर द्वारा मिले| इनकी मांग है बाकी जो पैसा मिलना था वह मिल जाता तो कोई काम धंधा शुरू कर पाते |

Posted on: Jul 02, 2022. Tags: BASTAR BHANUPRATAPPUR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर गांव से भगा दिया,

ग्राम-डोंडरी बेड़ा,गदेर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बात कर रहे हैं इनका कहना है की वे गदेर में नौकरी करते थे| गदेर में शैक्षिक ड्यूटी के के दौरान नक्सलियों ने इन्हे मुखबिर का आरोप लगाकर धमकी देनी शुरू कर दी| इनका एक गाँव से दूसरे गाँव आना-जाना लगा रहता था| धमकी से डर कर वे गाँव से भाग आए हैं| वे पीड़ित हैं और सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि इनको सरकारी सुविधा दिलाने में मदद कारण| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587312815.

Posted on: Jul 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: मूकबीरी करते हैं, बोल कर नक्सलियों ने गांव से भागा दिए,

ग्राम पंचायत-जाटलूर, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कुल्लेराम गोटा, माता लखमीबाई ,पिता केसाराम गोटा बता रहे हैं नक्सलियों ने 2011 में गांव के लोगों के साथ मीटिंग कियें| वहाँ उनकी माँ को नक्सलियों ने पकड़ कर रखे थे| घर में उनका पिता जी नहीं थे| उनके माँ को नक्सलियों ने बोले मूकबीरी करते हैं| बोल कर उन्हें गांव से भगा दियें| फिर वे लोग नक्सलियों के डर से गांव छोड़कर आना पड़ा| वर्तमान में वे लोग गुडरीपारा, नारायणपुर में रह कर मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं सरकार के तरफ से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिली है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6267803873, सचिव@9407992143, CEO@9490957735, कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Jul 02, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »