35 किलो का राशन कार्ड बना है लेकिन 10 किलो राशन मिलता है, प्रधानमंत्री आवास की मदद भी नहीं मिली...
ग्राम-बेगान टोला, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से चमरू सिंह टेकाम बता रहे हैं उनके परिवार में 5 सदस्य हैं और 10 किलो राशन मिलता है, जबकि राशन कार्ड 35 किलो का बना है, इस संबंध में शिकायत करने पर अधिकारी बोलते हैं खाद्यान्न नहीं आया है, अगली बार हो जायेगा, लगभग 2 साल से ये समस्या है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें, उनको प्रधानमंत्री आवास की मदद भी नहीं मिली है | केरल मज़दूरी करने गए थे पर प्रवासी मज़दूर का कार्ड भी नहीं बना है उनको सरकार से 1000 रू मासिक की मदद मिलती है : संपर्क नंबर@8435867957. सचिव@9162390810/8458863514/6269160035, CEO@6989659087. (171065) (AR)
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: DINDORI MP PDS PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
ये बूझो बूझो आँख न आवय देवानी...गीत-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंदरानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
ये बूझो बूझो आँख न आवय देवानी-
बरसय कंवरा भी लाल पानी जी-
तवा के ऊपर रोटी चढ़ाय-
रोटी धर के बकुला खाय जी-
तवा के ऊपर रोटी चढ़ाय-
रोटी जरगये आगी खाये जी... (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभू...गीत-
ग्राम-चलपुर, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभू-
करते हैं शुरू आज का काम प्रभू-
शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम-
विद्या का वरदान तुम्ही से पाये हम-
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभू-
करते हैं शुरू आज का काम प्रभू... (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में सड़क नहीं होने से 5 किलोमीटर चलकर जाना पड़ता है, वाहन नहीं जा पाते...
ग्राम-पातिहीं, पोस्ट-घूमन, थाना-डभौरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल बता रहे हैं, उनके गाँव में सड़क नहीं बना है, गाँव से मुख्य सड़क की दूरी 5 किलोमीटर है, सड़क नहीं होने से आने जाने में दिक्कत होती है, वाहन नहीं जा पाते हैं, स्वास्थ्य सुविधा नहीं पहुंच पाती है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8827372393. सरपंच@ 9977276060. (171165) (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: DINESH PAL MP PROBLEM PWD REWA SONG VICTIMS REGISTER
भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को रोककर खेल का मैदान बनवाने में मदद करें...
ग्राम-पातिहीं, पोस्ट-घूमन, थाना-डभौरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल बता रहे हैं, उनके घर के पास सरकारी भूमि पड़ी है जिसमे गाँव के लोग अवैध कब्ज़ा कर रहे हैं, उनका कहना उस भूमि पर खेल का मैदान बने जिससे बच्चे खेल सकें इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर भूमि पर किये जा रहे अवैध कब्ज़ा को रोक लगाने और खेल का मैदान बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8827372393. सरपंच@ 9977276060. (171166) (AR)
