हमारे वार्ड एक में पानी की बहुत समस्या है, जो हैण्डपम्प लगा था उसे नगर पंचायत वाले उखाड़कर ले गए...
संतोष गुप्ता रामानुजगंज वार्ड 01 जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ बता रहें है कि उनके घर के सामने एक हैण्डपम्प था, जो तीन-चार साल पहले नगर पंचायत वालो के द्वारा उखाड़कर ले गए है उसके कारण यहाँ पानी की समस्या हो रही है | उसकी शिकायत भी की गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ | इसीलिये सीजीनेट सुनने वाले सभी संथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें : पार्षद@6260633296, सम्पर्क नम्बर@9406340028.
Posted on: Nov 28, 2021. Tags: CG BALRAMPUR HANDPUMP PROBLEM SANTOSH GUPTA
मोर गरीबी के कुटियाँ में आहू...भक्ति गीत-
ग्राम पंचायत-तिलोदा, तहसील-गुंडरदही, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से कमलेश मानिकपुरी एक माता भक्ति सुना रहें है:
मोर गरीबी के कुटियाँ में आहू-
जय दुर्गा भवानी वो दाई-
नई है मिठाई तेल्हा रोटी-
हडिया में होही थोड्कन बासी-
वही बासी के भाग लगाओ-
मोर गरीबी के कुटियाँ में आहू...
Posted on: Nov 24, 2021. Tags: BALOD BHAKTI SONG CG KAMLESH MANIKAPURI TILODA
बिजली नहीं होने के कारण गांव वालें को बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है-
ग्राम पंचायत-कोरंगाली, राउत पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंहराम वैको बता रहे हैं उनके पारा में बिजली की बहुत समस्या है| जिससे महिलाओं को भोजन बनाने, बच्चों को पढ़ने-लिखने, लोगों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने विद्युत विभाग में आवेदन किया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है, आज भी वही स्थिती है, इसलिए ग्रामवासी परेशान होकर सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@9407713086, सरपंच@8103465360, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 22, 2021. Tags: BALSINGHRAM VAIKO BASTANAR BASTAR CG KORANGALI LIGHT PROBLEM
कुआँ निर्माण का पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कोरंगाली, राउत पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंहराम वैको बता रहे हैं उनके नाम से कुआँ निर्माण हुआ था उसका एक क़िस्त का पैसा नहीं मिला है| नहीं मिलने के कारण लोगों को मजदूरी नहीं दे पा रहे हैं| इसके लिए उन्होनें ग्राम पंचायत में शिकायत कियें थे, लेकिन अभी तक नहीं मिला है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@9407713086, सरपंच@8103465360, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 22, 2021. Tags: BALSINGHRAM VAIKO BASTANAR BASTAR CG KORANGALI PAYMENT PROBLEM
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (एक तोता और एक चोर)
श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे कहानी “एक तोता और एक चोर”| अरविन्द गुप्ता जी की लिखी कहानी | सुनिए और आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्क्रम सहकर रेडियो से लिया गया है|
इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं|
