हमारे गाँव का नाम तिगावल कैसे पड़ा : एक गाँव की कहानी...
ग्राम-तिगावल, पंचायत-मालम, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से प्रभु प्रकाश लकड़ा और सोदा मुंडा उनके गांव का नाम तिगावल कैसे पड़ा उसके बारे में जानकारी बता रहे है. उनके पूर्वजो से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके गांव में पहले बंदर (तिगा) हुआ करते थे, जिससे लोग परेशान थे| जो खेती की फसल को बहुत नुकसान करते थे, उसे सभी लोग भगाने जाते थे, वे लोग बंदर को तिगा कहते हैं और भगाने को तिगाना कहते हैं, उसी के ऊपर आधारित गांव का नाम तिगावल रखा गया, और आज भी इसी नाम से जाना जाता है, ये जानकारी उन्हें अपने पूर्वजो से मिली है | अंकित पडवार@8987776097.
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: PRABHU PRAKASH LAKDA SODA MUNDA SONG VICTIMS REGISTER
हायरे हाय दिला में ख़ुशी के फूला...ग्रामसभा पर गीत
ग्राम-तिगावल, पंचायत-मालम, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से प्रभुप्रकाश लकड़ा ग्राम सभा से सम्बंधित एक गीत सुना रहे है:
हायरे हाय दिला में ख़ुशी के फूला-
डारी-डारी घुमा-घुमा बोले रे मैना-
देखो रे ग्राम सभा अभियान आये गेलक-
गांव घर में ग्राम सभा अभियान आये गेलक-
देखो रे ग्राम सभा अभियान आये गेलक-
हायरे हाय दिला में ख़ुशी के फूला...
Posted on: Jul 10, 2018. Tags: PRABHU PRAKASH LAKDA SONG VICTIMS REGISTER
एक दिन गुलामों को गुलामी का एहसास होई...संघर्ष गीत
ग्राम-गाढ़ा-13, तहसील-जवा, जिला-रीवां, मध्यप्रदेश से ओम प्रकाश प्रजापति स्थानीय भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं :
एक दिन गुलामों को गुलामी का एहसास होई-
जब गरीब क लड़िका थानेदार होई-
जाति की लड़इया तो चली नहीं पइहें-
गुंडागिरी सब धरी रहि जइहें-
अब थान्हें में सबही के रिपोर्ट होइहें-
जब गरीब क लडिका थानेदार होई...
Posted on: Jul 06, 2018. Tags: OM PRAKASH SONG VICTIMS REGISTER
सुना-सुना दीदी सुना मोरे भैया, cgnet में गोठीयाई लिहा न...गीत-
देवप्रकाश सिह, ग्राम-लांजित, विकसखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से एक छतीसगढ़ी गीत सुना रहे है :
सुना-सुना दीदी सुना मोरे भैया, cgnet में गोठीयाई लिहा न-
रिकॉर्ड कराय दिहा न समस्या बताय दिहा न-
सुना सुना दीदी सुना मोर भैया-
cgnet के नंबर हवे 08050068000 न-
नंबर दबाय दिहा न रिकॉर्ड कराय दिहा रे-
कठिन समस्या दीदी मोर बड़ा भारी, एक बीता बचे न भुईयां बाकी सरकारी
Posted on: Jun 09, 2018. Tags: DEVPRAKASH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
107 विद्यार्थियों के लिए एक ही शिक्षक, उनका ऑफिस के काम में अधिकतर समय जाता है...
ग्राम-केरता, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से प्रकाश गुप्ता बता रहे हैं, माध्यमिक शाला 4 साल से एक ही शिक्षाकर्मी के भरोसे संचालित है उन्हें अकेले ही बच्चों को पढ़ाने से लेकर कार्यालय का पूरा काम करना होता है, जिससे बच्चो का पाठ्क्रम भी पूरा नही होता, बच्चो का शिक्षा स्तर गिरता जा रहा है, जहां कानूनन 30 बच्चो के लिए एक शिक्षक होना चाहिए लेकिन 107 बच्चों के लिए केवल एक ही शिक्षक है, इसलिए वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे : कलेक्टर@07831273000, CEO@07831273020. प्रकाश गुप्ता@9669566123.

