जहाँ कोई भी आशा नही है वहां यीशु ही आशा...मसीह गीत-

झारखंड से ऊमा एक मसीह गीत सुना रही हैं:
जहाँ कोई भी आशा नही है-
वहां यीशु ही आशा है-
जहाँ कोई भी उपाये बांकी नही है-
वहां यह वा गिरे हैं-
लाशे कब्र में चार दिन से पड़ा था-
यीशु ने जोर से पुकारा निकल आ-
उसने आवाज यीशु की सुनी और बाहर आ गया...(AR)

Posted on: Feb 21, 2021. Tags: SONG

जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले...भजन-

ग्राम-मजगँवा, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मुकेश कुमार केवट भजन सुना रहे हैं:
जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले-
हम कटपुतली तेरे हाँथ की-
चाहे तू जैसे नचा ले मुरलिया वाले-
बांके मुरलिया वाले प्यारे मुरलिया वाले-
जीवन है तेरे हवाले मुरलिया वाले...(AR)

Posted on: Feb 21, 2021. Tags: BHAJAN SONG

हवा देश की देश का फल सरस बने प्रभु सरस बने...कविता

बवाना दिल्ली से इन्दर एक कविता सुना रहे हैं:
देश की माटी देश का जल,हवा देश की देश का फल-
हवा देश की देश का फल-
सरस बने प्रभु सरस बने-
देश के वन और देश के बाट-
देश का घर और देश का घाट-
सरल बने प्रभु सरल बने-
देश के तन और देश के मन-
देश के घर के भाई बहन,विमल बने प्रभु विमल बने...(AR)

Posted on: Feb 21, 2021. Tags: POEM

आप घर कर गये है आँखों में...गजल-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रप्रकाश एक गजल सुना रहे हैं:
राज की बात कह गया चेहरा-
बन गया दिल का आइना चेहरा-
राज की बात कह गया चेहरा-
आप घर कर गये है आँखों में-
कैसे देखेंगे दूसरा चेहरा-
बन गया दिल का आइना चेहरा...(AR)

Posted on: Feb 21, 2021. Tags: GAJAL

पीडितो का रजिस्टर : मुझे पुलिस वालो ने 15 साल तक जेल में रखा था, मारपीट किये कोई मदद नहीं मिली...

ग्राम पंचायत-आतुरबेड़ा, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तिसगढ़) से शानिराम नुरेटी बता रहें है कि पुलिस वाले ने उन्हे जेल ले गए थे और उनके घर में पूर्वज का एक बंदूक था पहले के दादा पूर्वजों ने घर का देवी देवता मानते थे उसको भी थाना में जमा किए मारपीट किये पैसा जमा करवाये जेल से आने के बाद पेशी 15 साल तक जेल गए थे उस समय उनके पत्नी 2 बच्चे और उनकी मां थे कोई कमाने वाले नहीं था | उनके घर के लोगो ने लोन लेकर के उनके घर वाले ने जेल से छुड़ाया अभी तब उनको लोन है उस समय 28 साल का था उनको कोई प्रकार से सरकार के तरफ से मदद नहीं मिली है सभी साथियों से मदद कि अपील कर रहें है| संपर्क@7646869560.

Posted on: Feb 21, 2021. Tags: CG KANKER SHANIRAM NURETI VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »