अपनों को तो सभी करते हैं प्यार...गीत-

ग्राम-उकासू, पोस्ट-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीगढ़) से सुरेश कुमार एक गीत सुना रहे हैं:
अपनों को तो सभी करते हैं प्यार-
यहीं दुनिया की रिवाज-
लेकिन येसु कहता है-
कर लो प्यार-
चाहे जितना दुश्मनी गहरा-
आजमालों उनकी संदेशा...

Posted on: Apr 29, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : कहानियों का कारवां (करोड़पति कैसे होते हैं)

श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम ‘कहानियों का कारवां’ में आज प्रस्तुत है मक्सिम गोर्की की कहानी “करोड़पति कैसे होते हैं”।इसे हमने मज़दूर बिगुल की वेबसाइट से साभार लिया है। कहानी को अपनी आवाज़ दी है रंगकर्मी साथी मल्हार आशू ने।
तकनीकी व्यवधान के चलते आज कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक शेयर नहीं कर पा रहे हैं। यूट्यूब चैनल और फ़ेसबुक पेज पर कार्यक्रम कल प्रसारित किया जा सकेगा।
➖➖➖➖➖➖
♦व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ने के लिए 9617226783 पर अपने व्हाट्सएप एकाउंट से अपना नाम और जिला लिखकर भेजें।
➖➖➖➖➖➖
▪फ़ेसबुक पेज की लिंक : (www.facebook.com/sahkarradio)।
▪टेलीग्राम चैनल की लिंक : (https://t.me/sahkarradio1) ये कार्यक्रम सहकार रेडियो से लिया गया है|

Posted on: Apr 29, 2020. Tags: KAHANIYO KA KARWAN SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, पैसे ख़त्म हो चुके हैं, कृपया मदद करें...

कुत्तुर ग्राम, सर्विसिंग रोड, कोल्थू, चेन्नई (तमिल नाडु) से संतोष कुमार यादव बता रहे हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, वे 6 लोग हैं सभी ग्राम पर्सेल, जिला मंडला, मध्यप्रदेश के निवासी हैं, उनका कहना है कि उनके पास जो खाने के लिये था, वो ख़त्म हो चुका है, खाने की समस्या हो रही है, वे सब काम करने के लिये वहां गये थे और लॉकडाउन में फंस गये हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें, जिससे लॉकडाउन में रह सकें : संपर्क नंबर / अंजू कुमार@7489672164, संतोष यादाव@6266374550. (165876)

Posted on: Apr 29, 2020. Tags: CHENNAI CORONA PROBLEM SANTOSH YADAV SONG TAMIL NADU VICTIMS REGISTER

Impact : राशन मिल जाने से खाने की समस्या दूर हुई...

आम्बेडकर नगर, ग्राम-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सविता कहार बता रही हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा था, लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही थी, तब अपनी समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रही हैं: संपर्क नंबर@8827785067. (165453)

Posted on: Apr 29, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MP REWA SAVITA KAHAR SONG VICTIMS REGISTER

कुआं खोदाई में काम किये थे, एक साल हो गया, पूरा पैसा नहीं मिला...

ग्राम-धोंधा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद सिंह बता रहे हैं कि उनके गाँव में अमरसाय पिता रामसुंदर के नाम से कुआं निर्माण के लिये आया था, उसमे 10 लोगो ने कुआं खोदने का काम किया था, काम के बाद वे जब अपना मजदूरी लेने गये तब उन्हें मटेरियल का पैसा आने के बाद देने के लिये बोले, उसके बाद कई बार काम के पैसे के लिये बोल चुके हैं लेकिन आज कल बोलकर बात को टाल दे रहे थे, उसके बाद जानकारी मिली की पैसा आ गया है, जब बैंक जाकर चेक कराये तो उसमे काम का पूरा पैसा नहीं आया था, उनका काम के उपस्थिती के हिसाब से मजदूरी नहीं मिला है, आज एक साल हो चुके हैं, लेकिन उनका पूरा पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें: संपर्क नंबर@9669117863, 8766756204. पूर्व सरपंच / मंजू नेटी@7089303090, रोजगार सचिव@9669607575.

Posted on: Apr 29, 2020. Tags: CG PROBLEM RAMPRASAD SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »