कौन गाँव में लईका रोईस, कौन गाँव में सयान...छत्तीसगढ़ी कविता
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक कविता सुना रहे है:
कौन गाँव में लईका रोईस, कौन गाँव में सयान-
तमनार ब्लॉक में जम्मो रोईस, कौन गरीब कौन किसान-
उर्रा धुर्रा मा खेत बिचाईस, जोन हर नी बिचाईस लगिस अधिग्रहण-
अब कैसे होई, हमर भरण पोषण, यहाँ वहा खोजे बर धरत है, कहा कहा का जिनिस-
आवत ज़ाही करत ज़ाही खनन, चिन्ता के विषय आगे है गहन-
एला सुनके लोग बाग, हो गए सनासन-
कहा जाबो किसे करबो, सोचे बर पड़ गिस, जम्मो ला कैसे बचाओं प्राण-
काला राकबो काला बेचबो, नहीं दीखते कोनो सामान...
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के स्कूल का हैंडपंप 3 साल से खराब है, बच्चे दूर कुंए से पानी लाते है, बीमार पड़ रहे हैं...
ग्राम-नवाधक्की, पंचायत-पहाड़करवा, पोस्ट-भेड़िया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र प्रसाद बता रहे है कि प्राथमिक शाला मे हैंडपंप पिछले वह ३ सालों से खराब है स्कूल के बच्चे दूर से कुएं का पानी लाकर पीते है और बीमार पड़ रहे है, पूर्व में कई बार इस समस्या के समाधान के लिए सरपंच सचिव को बोला लेकिन अभी तक नही हुआ है, कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि इस समस्या के समाधान के लिए इन नम्बरों पर फोन करे: सरपंच@8224803976, सचिव@7909496955, CEO@9165689001, कलेक्टर@9826443312, शिक्षा विभाग@9406278336. राजेन्द्र प्रसाद@7247456377,
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
5 वर्ष पहले मनरेगा में सड़क निर्माण में काम किया, पैसा अभी तक नही मिला है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-बैकोना, पोस्ट-सिलोटा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुम्भकर्ण बता रहे है कि गाँव में सड़क निर्माण के कार्य के दौरान मजदूरी का काम किया था, जिसका की भुगतान नही हुआ है, ५ वर्षो से भी ज्यादा समय हो गया है,गाँव के बहुत सारे लोगो ने काम किया था, उनमे में भी शामिल था, यह कहना है ग्रामीण मजदूर का वह मांग कर रहे है की मजदूरी का पैसा दिलाया जाय, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर है की,सम्न्धित अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाए ताकि मजदूरी का पैसा मिल सके-सचिव@8120136753, C.E.O@9165689001.अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण जय सिंह पैकरा@7049372574.
Posted on: Mar 29, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले के 25 घरों के लिए कोई हैंडपंप नहीं है, हम दूर से दूसरे पारे से पीने का पानी लाते हैं...
ग्राम पंचायत-सौतार,पोस्ट-परसवार खुर्द, जिला-सूरजपुर,(छत्तीसगढ़) से रजन सिंह, छबी राम, राम लाल, हरिनाथ, हनू कुमार बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 11 में लगभग 20-25 घर को पीने का पानी की बहुत समस्या है वे अभी दूर से पानी लाकर उपयोग कर रहे हैं. उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव को जानकारी दिया पर लग जाएगा ऐसा कहकर टाल देते हैं अब तक कोई सुनवाई नही हुआ है तो साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@9977461198, सचिव@7692876138, C.E.O.@9165689001, P.H.E.@8120171919. गाँव में संपर्क नम्बर छबिराम@9111608812.
Posted on: Mar 28, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
सरपंच, सचिव ने दबाव डाला तो शौचालय बनवाया पर साल भर हो गए अब तक पैसा नहीं दिया...
ग्राम पंचायत-सौतार, पोस्ट-परसवार खुर्द, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के रजन बता रहे है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण किया गया है, सरपंच सचिव ने कहा था कि शौचालय बना लो आप को पैसे मिल जायेंगे, परन्तु साल भर हो गया पैसा अभी तक नहीं दिया गया, योजना के तहत निर्माण के बाद लाभार्थी के खाते में पैसा डाला जाता है, लेकिन अभी तक पैसा नही दिया गया है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि, कृपया ज्यादा से ज्यादा दिए गये नम्बरों पर फोन करे ताकि पैसे मिल सके-सरपंच@9977461198,सचिव@7692876138,
CEO@9165689001. अधिक जानकारी के लिए पूरणराम@8719912843
