वनांचल स्वर : हार्ट अटैक से बचने का घरेलू उपचार
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी हार्ट अटैक का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आज के समय में खान-पान और दिनचर्या के कारण हम अपना खयाल नही रख पाते जिससे हार्ट अटैक के चांस बढ़ जाते हैं, इस समस्या से बचने के लिए नीबू, अदरक, लहसुन, सेब सभी का एक-एक कप रस लेकर मिला ले और धीमी आंच में पकाएं, जब तीन कप बचे तो उसे ठंडा कर ले उसके बाद तीन कप शहद मिलाकर सुरक्षित कांच के बर्तन में रख लें, तीन-तीन चम्मच दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से इस समस्या से बचा जा सकते है, खाने में मिर्च मसला तेल खटाई नशा अदि का सेवन ना करें : वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.
Posted on: May 15, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : बालो के झड़ने, टूटने से रोकने की घरेलू विधि-
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गाँधी बालो के झड़ने और टूटने से रोकने लिए तेल बनाने की घरेलू विधि बता रहे हैं, भृंगराज पंचांग अर्थात फल, फूल, पत्ती, जड़ सभी, 500 ग्राम हरण, 250 ग्राम बहेरा, 250 ग्राम आंवला इन सबको पीस कर चूर्ण बना लें उसके बाद 1 लीटर तेल को लोहे के कड़ाही में गर्म करे, गर्म होने के बाद चूर्ण को उसमे डालकर तब तक पकाएं जब तक जल ना जाए, उसके बाद तेल को ठंडा कर छान ले और कांच के बर्तन में रख ले, सुबह-शाम उस तेल से बालो की जड़ो में मालिश करे इससे बालो का झड़ना, टूटना आदि रुक सकता है| एच.डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: May 14, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : आँख शुष्क होने का घरेलू उपचार
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी आँखों के शुष्क, कमजोर होने का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि जिन व्यक्तियों की आँख कमजोर हो, कम दिखाई देता है वे देशी गाय का शुद्ध घी और नारियल तेल नाभि में लगाएं . इसे नाभि में लगाने से लाभ हो सकता है, जो लोग लगातार कम्प्यूटर पर काम करते हैं जो कि आजकल लगभग हर शहरी की कहानी है जिससे आँख में अक्सर तकलीफ होती है वे भी इस घरेलू नुस्खे का उपयोग कर सकते हैं, इसका उपयोग-सोने से पहले नाभि में नारियल का तेल और घी लगाएं. ऐसा आप प्रतिदिन कर सकते हैं :वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.
Posted on: May 13, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: दाद खाज खुजली, एग्जिमा जैसे चर्म रोगों का घरेलू उपचार...
मोती-नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज दाद-खाज खुजली चर्म एग्जिमा जैसे रोगों का घरेलू उपचार, बता रहे है, नीम का पंचांग 250 ग्राम, नीम की पत्ती 50 ग्राम, नीम की छाल 50 ग्राम, नीम का फूल 50 ग्राम, नीम की जड़ 50 ग्राम, नीम का फ़ल 50 ग्राम, इन सबको साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बना लेंवे और सभी को मिलाकर मटर के बराबर गोली बना लेंवे. सुखाकर सुरक्षित रख लेंवे| मात्रा-1-1 गोली 2 बार पानी के साथ ख़ाली पेट सेवन करने से लाभ होता है| परहेज-बैगन चना मटर मसूर उड़द खटाई गरिष्ट भोजन तेल लाल मिर्च का सेवन कम करे. नशा न करे|अधिक जानकारी के लिए@ 9111061399.
Posted on: May 08, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार...
मोती नगर, रायपुर, (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज हम सभी को उच्च रक्तचाप का घरेलू बता रहे है: सामग्री-अश्वगंधा 100 ग्राम, जटा मासी 100 ग्राम, आवला 100 ग्राम, अकीक पिष्टी 10 ग्राम, शिलाजीत (शुद्ध) 10 ग्राम इन सबको साफ़कर कूट पीसकर चूर्ण बना लेंवे. और अकीक पिष्टी और शिलाजीत को अंत में मिलाकर सुरक्षित रख लेंवे| मात्रा-एक-एक चम्मच चूर्ण दूध या पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करे| लाभ होता है. परहेज-मिर्च मसाला तेल खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग कम करे. नशा ना करे. हल्का भोजन का प्रयोग करें. अधिक जानकारी के लिए: वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.
