Impact: राशन नही होने से खाने में समस्या थी अब मिल गया है...
नयागाँव, गली नं. 1, फेस 2, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) जावेद जाफरी बता रहे हैं कि वे दो भाई लॉकडाउन में फंसे हैं, 2 माह से लॉकडाउन में परेशान हैं, न पैसा है और न खाने की व्यवस्था है, बिहार राज्य के रोहतास जिले के निवासी हैं, लॉकडाउन के बाद से परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि घर जाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9599054671. (166948)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) radio on Corona from Gadchiroli : 19th May 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं, बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं राजोंती मंडावी और कन्हैयालाल | इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेश दिया जा रहा है, इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशों को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल देकर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
Posted on: May 19, 2020. Tags: BULTOO RADIO CORONA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: खाने का राशन नही था, समस्या हो थी, सीजीनेट में सन्देश देने के बाद अब मदद मिल गई है...
इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले है सुनील कुमार रत्नाकर, वे बता रहे है कि लॉकडाउन के कारण नोएडा सेक्टर 85, ग्राम याकूबपुर, गौतम बुद्ध नगर में फंसे है, वे 3 लोग है | उनके पास खाने के लिए राशन नहीं था| इसलिए सीजीनेट साथियों मदद की मांग किया| कुछ दिनों बाद उनके समस्या का समाधान हो गया है, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नम्बर@8368487789. (166901)
Posted on: May 19, 2020. Tags: ALLAHABAD CORONA IMPACT SONG UP VICTIMS REGISTER
विश्व संचार दिवस: आज लॉकडाउन के बीच अगर हमारे साथ मोबाइल फोन नहीं होता तो कैसा होता?...
रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश विश्व संचार दिवस पर संदेश दे रहे हैं आज दुनिया में मोबाईल लगभग हर जगह पहुंच चुका है, लोग आज लॉकडाउन में फंसे हैं और इसका खूब उपयोग कर रहे हैं, दूर रहकर लोग एक दूसरे से बात कर पा रहे हैं, मिल पा रहे हैं, 17 मई 1865 को अंतर्राष्ट्रीय दूर संचार की स्थापना हुई थी, 1973 में 17 मई को इसे घोषित किया गया था, आज इंटरनेट का भरपूर उपयोग हो रहा है, लोगो की जरूरतें पूरी हो रही हैं, कोरना के बारे में इस साधन से समय पर जानकारी मिलती रहती है और लोगो को मदद मिल रही है|
Posted on: May 19, 2020. Tags: COMMUNICATION DAY JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : खाने का राशन नही था, परिवार चलाने में समस्या थी, अब मदद मिल गयी है...
ग्राम-ढोसांगवी, बस्ती-पासंगे, पोस्ट-शिरूर, पुणे, पिन कोड 412208 (महाराष्ट्र) से वंदना शुक्ला पति अरुणेंद्र शुक्ला जो मध्यप्रदेश राज्य के रीवा जिले के रहने वाली हैं, अपने परिवार के साथ पुणे में लॉकडाउन में फंस गयी हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, उनको खाने की समस्या है, इससे पूर्व उन्होंने अपनी समस्या रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद उन्हें मदद मिली है, उनका कहना है, उस इलाके लगभग 25 लोग रहते हैं जो खाने की समस्या से जूझ रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| और अपील करने के कुछ दिनों बाद उनकी समस्या का समाधान हो गया, वे सभी खुश हैं, और मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@9522276087.
