सहकार रेडियो : बाल चौपाल (जिज्ञासा मेमना)
बच्चों, बाल चौपाल में आज आप सुनेंगे कहानी “जिज्ञासु मेमना” | यह एक चीनी लोककथा है| आवाज़ है पटना बिहार से वर्षा दीदी की | इस कार्यक्रम को 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
Posted on: Feb 12, 2021. Tags: BAL CHAUPAL SAHAKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी...भजन-
बिरया नगर पाली, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से विष्णुचंद्र सेनापति एक भजन सुना रहे हैं:
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी-
जाके अंग-अंग बात समानी-
प्रभु जी तुम घन वन हम मोरा-
जैसे चितवत चंद्र चकोरा-
प्रभु जी तुम दीपक हम बाती-
जाके ज्योत बरे दिन राती-
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी...(AR)
Posted on: Feb 12, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पिता को नक्सलियों ने जान से मार दिया, बेटा गाँव छोड़कर भागे अभी बीजापुर में हैं.
जेलवाडा शिविर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से नागेश सोडी बता रहे हैं कि 2005 इसके पिता जी को नक्सलियों ने जान से मार दिया गया है| जिसके डर से इन्होने घर छोड़कर बीजापुर में रह रहे हैं| इनके परिवार में लगभग 4 सदस्रय हैं, ये साथी बीजापुर में ही मजदूरी करके अपना जीवन गुजार रहे हैं| ये साथी चाहते है कि उन्हें सरकार के तरफ से कोई सरकारी नौकरी मिल जाए जिससे अपना जीवन ठीक तरह से गुजार सकें|
Posted on: Feb 11, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने हमारे साथ बहुत मार-पीट किये हैं, थाने में रिपोर्ट किये सुने नहीं..
ग्राम-चिंगनार, पोस्ट-बोदानार, थाना-ताड़ोकी, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से अमृत मरकाम बता रहें हैं कि 8/5/2011 में नक्सलियों ने उनके बड़े पिताजी और बेटे को मार पीट किये, अमृत के पिताजी का देहांत हो गया है, उनके बड़े पिताजी उनका पालन-पोषण कर रहें थे, नक्सलियों ने उन्हें पुलिस का मुखबिर कहकर उनके बड़े पिताजी के बेटे को बहुत मारे वे थाना में रिपोर्ट भी किये थे, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुआ है| वे मजदूरी का काम करके भाई को कक्षा बारहवीं तक का पढ़ाई करवाये हैं | ये साथी सरकार से मदद मांगते हैं, उन्हें आर्थिक सहयोग की जरुरत है| सम्पर्क नम्बर 9407621652. (184032)
Posted on: Feb 11, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: हम परिवार में 5 सदस्य हैं,नक्सलियों के आतंक से परेशान थे गाँव छोड़कर भागे हैं
ग्राम-गर्दा, जिला-ककेंर, तहसील-अंतागढ़ जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से प्रकाश कुमेटी बता रहें हैं कि सन 2005 में मेरे पिताजी को नक्सलियों ने रात में घर में घुसकर जान से मार दिए| मेरे परिवार में पांच लोग रहतें हैं, नक्सलियों के डर के वजह से हम अपने गाँव को छोड़कर अभी अंतागढ़ में रहते हैं, शासन से अभी तक कोई भी मदद नही मिली हैं, बन्नी मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहें हैं, सम्पर्क नम्बर@7999612211. (184025)
