वनांचल स्वर: कोरोनकाल में जड़ी बूटी देकर की लोगों की मदद...

ग्राम-कराठी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) वीरसिंह पड्डा बताते है की कोरोना महामारी में शहरों में उत्पन्न हुआ और लोगो में फैला। मैने सुबह शाम गिलोय, उषा और तुलसी पत्ती से जड़ी बूटी बनाकर पिया। मैने गांव के लोगो को मुफ्त गिलोय भी दिया। जंगल की हवा और पानी साफ है, शहर का प्रदूषित इस वजह से शहरों में ज्यादा फैला। गांव का हवा पानी जलवायु साफ है। जिस कारण यहां रहने वाले लोगो कि प्रतिरक्षा शक्ति अच्छी है। हम लोगों ने जड़ी बूटियों का संभाल कर इस्तेमाल किया। कई जड़ी बूटियां विलुप्त होने के कगार पर भी हैं जिसको बचाना मेरे अकेले के लिए मुश्किल है। जो लोग शहर से आए थे उनको भी इन जड़ी बूटियों से फायदा हुआ।(RM)

Posted on: Feb 12, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRSING PADDA

Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सरकार के सहायता राशि मिल गया है...

ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, तहसील-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सूरज कुमार बता रहें हैं कि वे कक्षा दसवीं में पढ़ रहे थे, सरकार के योजना अनुसार तेंदू पत्ता तोड़ने वालों को तेंदू पत्ता कार्ड से पैसा मिलता हैं, और उन्हें नही मिलने से कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए थे, पर पैसा नही मिल रहा था, तो सीजीनेट में संदेश रिकार्ड किये थे, सितम्बर 2020 में पैसा खाते में आ गया, इसलिए सीजीनेट के सभी मददगार और सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| सम्पर्क नम्बर@7771938285. (184857)

Posted on: Feb 12, 2021. Tags: IMPACT SONG

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर...हनुमान चालीसा-

ग्राम-धनहा, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर-
जय कपीस तिहुं लोक उजागर-
रामदूत अतुलित बल धामा-
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा-
महाबीर बिक्रम बजरंगी-
कुमति निवार सुमति के संगी-
कंचन बरन बिराज सुबेसा-
कानन कुंडल कुंचित केसा-
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै-
कांधे मूंज जनेऊ साजै... (AR)

Posted on: Feb 12, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कन्हेर के औषधीय उपयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कन्हेर के औषधीय उपयोग बता रहे हैं| सफेद कन्हेर के डाली का दातून करने से दांत मजबूत होता है| दर्द से आराम मिल सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Feb 12, 2021. Tags: HEALTH SONG

पानी नहीं मिलने से परेशान ग्रामवासी...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-कंचनपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार गाँव की पानी की समस्या से अवगत करा रहे हैं, निवासी ललित कुमार दुवे और राम सिंह धुर्वे बता रहे हैं कि गाँव में पानी की समस्या है| लोगो को पानी नहीं मिल पा रहा है| निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8815884345. इजीनियर@9499628782, SDO@7697253828. (AR)

Posted on: Feb 12, 2021. Tags: SONG WATER PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »