Impact : लॉक डाउन का पालन कर रहे थे, राशन नही था, अब मिल गया है...

ग्राम-बोड़तारा नावागढ़, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से मिथलेश साहू बता रहे हैं कि वे लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं जिसके कारण घर से बाहर नहीं जा रहे हैं काम नहीं कर रहे हैं, ऐसे में खाने की दिक्कत होती थी, उनका राशन कार्ड नहीं है जिसके कारण राशन नहीं मिल रहा था अब मिल गया है इसलिये ये साथी सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9399385938.

Posted on: May 02, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT STORY JANJGIR CHANPA MITHLESH SAHU SONG VICTIMS REGISTER

हमें काम का पैसा नहीं मिला है, पैसा नहीं होने से खाने की समस्या हो रही है...कृपया मदद करें-

सर्वोदय नगर, पंचायत-अम्बरनाथ, जिला-ठाणे (महाराष्ट्र) से अशोक कुमार मरकाम जो मंडला जिला मध्यप्रदेश राज्य के निवासी हैं कह रहे हैं , वे 6 लोग हैं लॉकडाउन में फंसे हैं, वहां पर मजदूरी का काम करते हैं, लॉकडाउन के बाद से उनका काम बंद है, जो काम किये थे उसका पैसा नहीं मिला है, 3 माह का पैसा बकाया है, ठेकेदार काम शुरू होने के बाद पैसा देने को बोल रहा है, पैसे नहीं होने से खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354956676. (166129)

Posted on: May 02, 2020. Tags: ASHOK MARKAM CORONA PROBLEM MH SONG THANE VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में जबरन काम कराया जाता है, खाने की व्यवस्था कराने और घर पहुँचाने में मदद करें...

नागानुल रोड जिला-नगरकुरनूल (तेलंगाना) से चंपा प्रजापति बता रही हैं वे लॉकडाउन में 25 लोगो से साथ फंसी हैं, 2 माह पहले वहां गये थे, सभी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के हैं, वे ईंट बनाने का काम करते हैं, वहां उन्हें खाने की समस्या है, सभी जगह लॉकडाउन है लेकिन उन्हें इस समय काम करने के लिये मजबूर किया जा रहा है, काम करने पर खाना मिलेगा, नहीं करने पर नहीं मिलेगा कहा जाता है| उन्हें छुपकर काम करना पड़ता है, काम का पूरा पैसा उन्हें नहीं मिला है, उनका कहना है वे परेशान और घर जाना चाहते हैं इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने और घर पहुँचाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7000073799. (166102)

Posted on: May 02, 2020. Tags: CHAMPA PRAJAPATI CORONA PROBLEM NAGARKURNOOL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

रथ साज चले हैं भगवान द्वारिका जईहैं...गीत-

डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शियावती एक भजन गीत सुना रही हैं:
रथ साज चले हैं भगवान द्वारिका जईहैं-
काहेन के चार पहिया बनी हैं-
काहेन के बन बैल द्वारिका जईहैं-
चंदन काटकर पहिया बनी है-
सुरही गाय बदना बैल द्वारिका जईहैं-
कौन रथ के चढ़ाने वाले-
रथ साज चले हैं भगवान द्वारिका जईहैं...

Posted on: May 02, 2020. Tags: MP RIWA SHIYAWATI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : एक साल से बंद वृद्धावस्था पेंशन मिलने लगा...

ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुमार प्रभावती सिंह सांडिल्य बता रही हैं, दसमेत आयाम पति रामनाथ जिनकी उम्र 65 वर्ष है, उन्हें 1 साल से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा था, उन्होंने इसके लिये कई बार आवेदन किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही थीऔर वे बहुत परेशान थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को 27 अप्रैल 2020 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर: दसमेत आयाम@6268075228. रिपोर्टर: प्रभावती@9575552346. (165755)

Posted on: May 02, 2020. Tags: CG IMPACT STORY OLD AGE PENSION PRABHAWATI SANDILYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »