पीड़ितों का रजिस्टर : मुझे नक्सलियों ने जान से मारने का साजिश किया इसलिए गाँव छोड़कर भागे हैं...

श्यामनगर अंतागढ़ ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से संजय कुमार उसेंडी बता रहे हैं कि उन्हें नक्सलियों ने जान से मारने का साजिश किया था | उन्हें किसी के द्वारा जानकारी मिलने पर वह अपने गाँव घर छोड़कर अपने पूरे परिवार के साथ अब वे अंतागढ़ में रह रहे हैं | सरकार के कोई भी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है| ये साथी सरकार से मदद की मांग करते हैं की उन्हें सरकार के सभी योजनाओं का लाभ मिले जिससे वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर

सकें| सम्पर्क नम्बर@7646886494 . (184064)

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: KANKER CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

गाँव में लोग खेती पर निर्भर हैं और उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं...

ग्राम पंचायत-नेलवाड़, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल गाँव के निवासियों से
खेती पर चर्चा कर रहे हैं, निवासी शुद्दूराम सोरी अपने खेत में धान, उड़द, कुल्ती, कोसरा, मक्का की खेती करते हैं| आयतुराम राम और उनके साथी बता रहे हैं, पहले देशी फसल उगाते थे अब सरकार बीजो की खेती करना शुरु किये हैं| खाद के लिये रासायनिक और जैविक दोनों का प्रयोग करते हैं| निवासी खेती पर निर्भर हैं| खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं|

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: BABULAL NETI CG NARAYANPUR STORY

ब्रेल लिपि अंग्रेजी वर्णमाला

भिलाई (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर ब्रेल लिपि के बारे में बताते हुये| अंग्रेजी वर्णमाला सुना रहे हैं| अपने गीत संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: EDUCATION

स्वास्थ्य स्वर : सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार बता रहे हैं, तुलसी के 7 पत्ते साफ पानी से धो लें, काली मिर्च 2 नग लें, दोनों को चबा चबाकर खायें, इससे लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजो से बचें| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9111061399.(AR)

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: HEALTH SONG

स्वास्थ्य स्वर : आधे सिर दर्द या माइग्रेन बीमारी का घरेलू उपचार

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी आधे सिर दर्द या माइग्रेन बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सूरज मुखी के बीज या फूलो को पीसकर दर्द वाले स्थान पर लगाने से लाभ हो सकता है ये प्रकृया सूर्योदय से पूर्व करें,जब तक आराम न मिले इसका उपयोग कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9111061399. (AR)

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: HEALTH SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »