हमारे पारे में एक भी हैण्डपंप नहीं है नाले का गंदा पानी पीते है, हैण्डपंप लगवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनर 2 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से बावनराम पोडयामी बता रहे है कि उनके गाँव के माशा पारा में पानी की समस्या है, उनके पारे में हैण्डपंप नही है, नाला से पीते है, बारिश के समय गन्दा पानी पीना पड़ता है ,जिससे बीमार पड़ते है दो बार आवेदन दे चुके है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है: सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401. CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694, संपर्क@7587148535.

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BAVANRAM PODYAMI CG HANDPUMP PROBLEM

हमारे गांव में पुलिया कि बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों लोगों के आने जाने में बहुत दिक्कत है...

धुरुराम बाकड़े, ग्राम पंचायत-ढूटापाल, पटेलपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में पुलिया कि बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में नदी भर जाता हैं आने जाने में बहुत परेशानी होती है, 4-5 गांव के लोग उस नदी से गुजरते हैं, मुख्य सड़क में आने के लिए| उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार शिकायत किया है| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पुल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407934668, CEO@8959393222.

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA DHURURAM BAKADE PROBLEM

धान और श्रम का मुद्रा के रूप में इस्तेमाल और प्रतिदान आज भी सुदूर इलाकों में जीवित...

कासपारा, ग्राम पंचायत- मिचनार न. 1, ब्लॉक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से मोटूराम सोड़ी बता रहे हैं कि कैसे सुदूर इलाकों में लोग आज भी धान और श्रम को मुद्रा के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीण इलाकों में वजन का मापदंड होता है एक औसत आकार का डब्बा, जिसे कि पहली कहा जाता है। धान कटाई के बाद लोग आधी उपज सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पे बेचने के बाद बचे हुए आधे उपज को अपने घरों में बैंक की तरह रखते हैं। साल में जब जितनी आवश्यकता हो, वे उतना धान दुकान में बेच कर अपनी जरूरत पूरी करते हैं। खेती के समय दूसरों को श्रम के एवज में भुगतान पैसे, धान व प्रतिदान श्रम के रूप में किया जाता है। संपर्क नंबर@7587498298

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: AGRICULTURE BASTAR CG CURRENCY FARMING LABOUR LOHANDIGUDA MICHNAR MOTURAM SODI

हमारे गांव में 300 मी. सड़क नहीं बनी है, बारिश के मौसम में बहुत परेशनी होती है, मदद करें...

ग्राम पंचायत- चिड़पाल, ब्लॉक- दर्भा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से गंगाराम मरकाम बता रहे हैं कि उनके गांव में सड़क की समस्या है। उनके गांव में लगभग 150 घर हैं जो कि इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। 300 मी. की दूरी तक रोड नया होने के कारण बरसात के समय बहुत कीचड़ हो जाता है जिससे परेशानी होती है। इसके लिए आवेदन दिया गया था लेकिन कोई मदद नहीं मिली। दिए गए नंबरों में बात करके समस्या का समाधान करनी में मदद करें। पीड़ित व्यक्ति- 9407664502, कलेक्टर- 8458956694, CEO- 8959393222

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTAR CG CHIDPAL DARBHA GANGARAM MARKAM PROBLEM ROAD

हमारे गांव में रोड कि बहुत समस्या है, आज तक कोई सरकार नही पहुची है,कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कारंगोली, घुसुरमेटा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संकूराम बोगामी बता रहे हैं उनके गांव में पंचायत भवन जाने के लिए रोड नही बना है, गांव के ग्रामीणों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ग्रामीणों ने कई बात अपनी आवाज उठाये लेकिन अभी तक अधिकारी नही पहुची है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9301099327, सीईओ@940616762. कलेक्टर@8858956694.

Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD SANKURAM BOGAMI

« View Newer Reports

View Older Reports »