संगवारी मोर कैसे बताओ प्राण... छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम पंचायत कोट्या, ब्लाक प्रतापपुर, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं जिसका बोल है। संगवारी मोर कैसे बताओ प्राण,, वैसे अपनी संदेश रिकॉर्ड करने के लिए 08050068000 इस नंबर पर कर सकते हैं।
Posted on: Oct 18, 2022. Tags: CG PRTAPPUR SONG SURJPUR
माँ शारदे कहाँ तू, वीणा बजा रही हैं...वंदना-
रमेश कुमार यादव, ग्राम पंचायत-केशना, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से एक वंदना सुना रहे हैं:
माँ शारदे कहाँ तू, वीणा बजा रही हैं,
किस मंजु ज्ञान से तू जग को लुभा रही हैं
तू मग्न हो रही है, विनती नहीं हमारी,
क्यों माँ तू सुन रही है हम दीन बाल कब से,
विनती सुना रहें हैं...
Posted on: Oct 18, 2022. Tags: CG SARGUJA SONG VANDANA
राधा जी हमारे दुवारे...भजन गीत
खेमसिंह, जिला बांधा उत्तरप्रदेश से एक भजन गीत सुना रहे हैं:
राधा जी हमारे दुवारे,
तुम्हारे कंगना खेलते गिर जो गए,
रामा कैलख को कंगना बनोलो,
कैलाख जड़ों हा जड़वे तुम्हारे,
राधा जी हमारे दुवारे...
Posted on: Oct 18, 2022. Tags: BANDHA BHAJAN SONG UP
IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
शुद्धराम, मंडावी, ग्राम पंचायत-शांतिनगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ) से बता रहे हैं उनके घर में बिजली मीटर नहीं लगा था। दो साल से नहीं लगा था। फिर उन्होंने सीजीनेट में अपना समस्या रिकॉर्ड किए फिर उनके घर में मीटर लग गया। इसलिए सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9407966201
Posted on: Oct 18, 2022. Tags: CG IMPACT NARAYANPUR
IMPACT: हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...
ग्राम पंचायत-तीरथगढ़, कोटवार पारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तिलकराम बघेल बता रहे हैं, उनके गांव में पानी की समस्या था, गांव के ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ता था, इसके लिए सरपंच सचिव से बोले थे| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे| फिर उन्होंने सीजीनेट में अपने गांव का हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर ही हैंडपंप सुधार दिया गया था। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- सम्पर्क नंबर@9301046372,
