पीडितो का रजिस्टर : नक्सलियों के सहयोग का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया-
ग्राम पंचायत-निबरा, पोस्ट-कोलर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सकलूराम नुरेटी बता रहे हैं, उनके घर में कुल 6 सदस्य हैं| वे आगे बता रहे है कि पुलिस वाले उनके घर आये और उन पर नक्सलियों के सहयोग का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया| 1 साल जेल में रहे, उन्हें सरकार की तरफ से कोई सहयता नही मिली| इसलियें साथियों से मदद की अपील कर रहें है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क रामलाल नुरेटी@9406464239.(185208) GT
Posted on: Feb 22, 2021. Tags: CG KANKER SAKLURAM NURETI VICTIM REGISTER
किस्मत वाले ओ हैं जिनकी मायें हैं...गीत-
लुधियाना ,पंजाब से निकेतन शर्मा गीत सुना रहे हैं:
कितना रुलाती है पास बुलाती है-
याद तुम्हारी जब-जब मुझको आती है-
माँ ओ माँ,माँ ओ माँ-
जिनके सर पे ममता की दुआयें हैं-
किस्मत वाले ओ हैं जिनकी मायें हैं-
जिस्म तो होता है पर जां नही होती-
उनसे पूंछो जिनकी माँ नही होती...(AR)
Posted on: Feb 22, 2021. Tags: HINDI SONG
श्याम नगीना बन जाते नथनी में जड़ाते...भजन-
ग्राम-राजापुर,जिला नेवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा एक भजन सुना रहे हैं:
श्याम नगीना बन जाते नथनी में जड़ाते-
तुम सूरज हम चंदा होते-
तारो में मिल जाते-
नथनी में जड़ाते-
तुम गंगा हम यमुना होते-
सरजू में मिल जाते नथनी में जड़ाते...(AR)
Posted on: Feb 22, 2021. Tags: BHAJAN
पीड़ितों का रजिस्टर: 15 दिन मै जेल में था केश लड़ने में मुझे बहुत पैसे लगे सरकार ने कोई मदद नही किया
ग्राम-मेड़ो, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) जेंती लाल बता रहे हैं कि वे 2002 में तेंदू पत्ता के फड़ मुंशी थे सभी पत्तों में आग लग जाने के कारण उन्हें ग्रिफ्तार किया गया, वे 15 दिन जेल में रहे| उनके जेल जाने के बाद घर की की परिस्थिति में बदलाव आया| उनके आय का कोई साधन नही था, इससे उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो थी| बाद में वकील की मदद से उन्हें जमानत मिली| जिसमे अधिक पैसे भी लगे जो गाँव के एक-दूसरे से उधारी मांगकर वकील के फीस का इंतजाम किया और अभी वे वापस अपने घर में है|
Posted on: Feb 22, 2021. Tags: CG DURGUKONDAL KANKER VICTIM REGISTER
चकई कचक दुम गाँव की बगिया फूल चुने हम तुम...कविता-
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र प्रताप सिंह एक कविता सुना रहे हैं
चकई कचक दुम चकई कचक दुम-
गाँव की मडईया साथ रहे हम तुम-
चकई कचक दुम चकई कचक दुम-
दूध पिये हम तुम-
चकई कचक दुम चकई कचक दुम-
गाँव की बगिया फूल चुने हम तुम-
कागज की नईया पार करे हम तुम...(AR)
