हमारा हैंडपंप 6 महीने से खराब है, दो किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, कोई ध्यान नहीं देता...
ग्राम-पड़री, तहसील-सिरमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहे रहे है, गाँव के वार्ड 19 में एक हैंडपंप है, पिछले 6 माह से ख़राब है, परन्तु शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नही दे रहा है, C.M.हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज़ करवाई (5359910) है. लेकिन उसका भी कोई प्रभाव नही हुआ, अभी गाँव से 2 किलोमीटर दूर कुआं से पानी ला रहे है. सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया हैंडपंप बनवाने में मदद करे. C.E.O@9300034235, उपयंत्री ,P.H.E@ 8269458319, सहयंत्री@9425147660, कलेक्टर@9977742118. रमेश प्रसाद यादव@7581013471.
Posted on: May 27, 2018. Tags: BRAJESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
जप ले शिव का नाम रे मनवा, सुमिरन कर ले महादेव का...भक्ति गीत
ग्राम-मरमा, पोस्ट-कृष्ण नगर धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीना यादव एक शिव भजन सुना रही है:
जप ले शिव का नाम रे मनवा, सुमिरन कर ले महादेव का-
बनेगे बिगड़ेगे काम रे मनवा, सुमिरन कर ले महादेव का-
नरतन का है क्या भरोसा, आज रहे ना कल-
जिसने तुमको जन्म दिया है, ले लो उसका नाम-
जब ले शिव का नाम रे मनवा, सुमिरन कर ले महादेव का-
क्यों अभिमान में फूला है तू, बिना डोर के झुला है तू...
Posted on: May 18, 2018. Tags: MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय रे, मेला में अकेली भयली...नागपुरी गीत
ग्राम-धेलकच्छ, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता नागपुरी भाषा में एक गीत सुना रही है:
हाय रे हाय रे, मेला में अकेली भयली, अरे रहे मेला रहे मेला, अगम ठेला, ठेला रे-
हाय रे मेला में अकेली भयली-
चारों ओर दीदी संगी, चारों ओर पिया संगी, दीदी को कहा ना मेला में अकेली भयली-
रहे मेला रहे मेला, अगम ठेला, ठेला रे, हाय रे मेला में अकेली भयली-
हाय रे हाय रे, मेला में अकेली भयली...
Posted on: May 17, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
नयन खोलो नयन बोलो, पुजारी दुवार पे आया हूँ...गीत-
ग्राम-कुलफा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुंदरी साकेश एक गीत सुना रही हैं :
नयन खोलो नयन बोलो, पुजारी दुवार पे आया हूँ-
मईया के दुवारे अंधरी आया हो-
आँख दे दो तो घर जाना-
नयन खोलो नयन बोलो, नयन खोलो नयन बोलो...
Posted on: May 15, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हमारे हैंडपंप से लाल पानी निकलता है, सोलर पंप लग जाए तो अच्छा पानी मिल सकता है...
ग्राम-लावाघोरी, पंचायत-घघरा, जनपद पंचायत-भरतपुर, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) से मलिका यादव बता रहे हैं कि उनके सनोहर डोल पारा में गुंजन यादव के घर के पास एक हैंडपंप है जिसमे लाल पानी निकलता है, यदि उसमे सौर उर्जा पंप लग जाए तो अच्छा हो सकता है, इसके लिए उन्होंने लोक सुराज में आवेदन दिया, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नही हुई इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे है, दिए गये संबंधित अधिकारियों के नंबरो पर बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें: CEO@9685287888, कलेक्टर@9111670003. मंत्री@9425255174. मलिका यादव@9165081193.
