घर में खाने पीने के लिए कुछ नहीं है, गाँव में काम भी नहीं मिल रहा है, मदद की अपील...

ग्राम-छतैनी ,पोस्ट-हरदौली, थाना-पनवार, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दीपक कुमार वर्मा बता रहे है कि सूरत में लॉकडाउन में फंसे हुए थे एक महीना में घर पहुँच गए है घर में खाने पीने के लिए कुछ नहीं है गाँव में काम भी नहीं मिल रहा है | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके काम दिलवाने में मदद करें :संपर्क नंबर@7828365684. (169591) NM

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DEEPAK KUMAR VERMA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

मज़दूर हैं पर कोई काम नहीं मिल रहा है, 6 लोगों का परिवार कैसे चलाएं, कृपया मदद दिलाइये...

ग्राम-कजरा, पोस्ट-मंझौली, ब्लाक-वजीरगंज, जिला-गया (बिहार) से अंशु कुमार बता रहे है कि लॉकडाउन में खाने पीने की तकलीफ हो रहा है ,राशन कार्ड भी नहीं है,पापा जी बहुत सीरियस रहते है,  रोजगार नहीं है  6 लोगों का परिवार चलाना पड़ता है ,मजदुर आदमी है कितना चला पायेंगे उनका कहना है कि सरकार से कुछ मदद चाहिए | वे इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके समस्या हल करने में मदद करें :संपर्क नंबर@6385510913.  (169531)  NM

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: ANSHU CORONA PROBLEM FOOD GAYA BIHAR KUMAR SONG VICTIMS REGISTER WORK

मिलने की कोशिश करना घर से नही निकलना...कोरोना गीत-

ग्राम-शाहपुर, पोस्ट-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार कोरोना से जुडी एक सुना रहा है-
मिलने की कोशिश करना घर से नही निकलना-
कोरोना फ़ैल जाता है, कोरोना फ़ैल जाता है-
माना की अब तुम अपनों की यद् बहुत आये हो-
सपनों में खो जाओ तो आँख भर जाएगी-
लेकिन अपनों से मिलने की, अभी न कोशिश करना-
कोरोना फ़ैल जाता है, कोरोना फ़ैल जाता है-

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: CORONA SONG KUMAR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT

शहर से लौटे हैं, गाँव में कोई रोजगार नहीं, खाने को राशन भी नहीं है, कृपया रोजगार दिलवाएं...

ग्राम-मांझीपुर ब्लाक-बुआबिछिया जिला मंडला मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार के साथ मुकेश कुमार अहिरवार, पंचमलाल बता रहें है कि लॉकडाउन में बाहर फसें थे अभी गांव आ गए है  हमे रोजगार नहीं मिल रहा है न ही गांव में रोजगार मिल पाता है और रोजगार खोजते-खोजते बहुत परेशान होते है ग्राम पंचायत से भी कोई मजदूरी नहीं मिलती है और न ही पंचायत में उनका नाम जुड़ा है उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं है बांस के टटिया का मकान हैं अभी उनके पास खाने के लिए राशन भी नहीं है | इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हमे रोजगार दिलाने का प्रयास करें संपर्क नंबर@9301321598. सचिव@8987893744, सांसद@9868180495.
   

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MANDLA MP MUKESH KUMAR AHIRWAR SONG SONTOSH AHIRWAR VICTIMS REGISTER

तमिलनाडु से मुश्किल से पैदल वापस आये पर गाँव में कोई काम नहीं, काम दिलवाने में मदद करें...

ग्राम-छिपिया, पंचायत-कोटा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश के साथ मोनू कोल, गुड्डन कोल, रजनीश कुमार, रानू कोल, वे लोग तमिलनाडु काम करने गए थे पैदल बड़ी मुश्किल से वापस आए हैं और बता रहे है कि जब लौटे है तब से उनके पास कोई काम नहीं है, घर में बैठे हुए है | उनके पास खाने पीने के लिए राशन भी नहीं है| वे लोग काम की मांग कर रहे है, सरकार द्वारा जो एक हजार मिलना था वो भी नहीं मिला है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके काम दिलवाने का प्रयास करें : S.D.M.@9754859545. संपर्क नम्बर@9109784723.  (169490)

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GUDDAN KOL RAJNEESH KUMAR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »