मोहरी वाद्य यंत्र की ध्वनि : सोमना
ग्राम-तेरदुल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोमना बता रहे हैं वे मोहरी बजा बजाते हैं, वे कार्यक्रमों में गाँव-गाँव में जाकर मोहरी बजाते हैं, पूजा देवी स्थल पर मोहरी बजाने के लिये जाते हैं, आज वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं मोहरी वाद्य यंत्र बजा कर सुना रहे हैं, वे कई साल से ये काम कर रहे हैं |
Posted on: Oct 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT MUSIC NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
चल टूरा, चल टूरा महुवा बिना दे...लोक गीत-
ग्राम-सुह्नार, पंचायत-नेलवाड, ब्लाक, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से उतपिका मांडवी और राजवती सोरी एक गीत सुना रही हैं, ये गीत महुवा बीनने के समय गाते है :
चल टूरा, चल टूरा महुवा बिना दे-
महुवा के पेय ला पिला देहू का-
धीरे-धीरे मन ला मिला देहूं गा-
फेर टूरा पेसे आबे-
रांधे रहे दाई खाय के जाबे...
Posted on: Oct 10, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
देशभक्ति गोंडी गीत : गाँधी बबा जन्म आतूर, नौ जानता काम कितूर-
ग्राम-सुहनार, पंचायत-नेलवाड़, तहसील, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से दया सोरी, साधना सोरी और दीपिका एक देशभक्ति गोंडी गीत सुना रहे हैं :
गाँधी बबा जन्म आतूर, नौ जानता काम कितूर-
भारत शान हूड़ट रा इस मावा गोंडी पाटा रा-
उना पूना पईसा पसीता, भारत देश ता भूलाय हलिता-
चोर लो चन्देर लो भारत देश तुन क्यना वातूर-
भारत शान हूड़ट रा इस मावा गोंडी पाटा रा-
गाँधी बबा जन्म आतूर, नौ जानता काम कितूर...
Posted on: Oct 09, 2019. Tags: CG GONDI MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
रोड बनवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके है, लेकिन काम नहीं होता-
ग्राम-चिपरेल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से लछू करगा बता रहे हैं उनके गांव में रोड की समस्या है, सड़क पर पत्थर है, उबड़ खाबड़ है जिससे लोगो को चलने में दिक्कत होती है, रोड की लम्बाई 3 किलोमीटर है उन्होंने कई बार संबंधित विभाग में रोड बनवाने के लिये आवेदन दिया है लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड बनवाने में मदद करे : सरपंच@9479022680, जिला कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@9407591069.
Posted on: Oct 09, 2019. Tags: CG LAKSHU KARNGA NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मजदूरी का भुगतान नहीं होने से परेशान मजदूर...
ग्राम-चिपरेल, पंचायत-दुग्गाबेंगाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोनम उइके बता रही हैं मनरेगा योजना के अंतर्गत उन्होंने 14 दिन काम किया था, जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है, गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रही हैं, दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@9479022680, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@8234826635.

