हमारे गाँव में रोड नहीं है आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-पारापुर, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामू राम यादव बता रहें है कि उनके गाँव में सीसी रोड़ नही होने के कारण आने-जाने में बहुत समस्या होती हैं खासकर बरसात के दिनों में इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत में आवेदन दिए परन्तु कोई कार्यवाही नही हुई| सभी ग्रामीणों का कहना हैं सीसी रोड़ बनना चाहिए जिसे आने-जाने में सुविधा हो इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं कि दिए गये फ़ोन नंबरों में अधिकारीयों से बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें : संपर्क@9770188673, सरपंच@7068836474, CEO@8889251366. (179898)

Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR LOHANDIGUDA RAMURAM YADAV

नल से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, लोग नाले का पानी पीते हैं...

ग्राम-मुनगा, पंचायत-मामड़पाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू मंडावी बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, 106 घर है, लोगो को नाले का पानी उपयोग करना पड़ता है, जिससे बीमारी का खतरा रहता है, गाँव में जो हैण्डपंप लगा है उससे पर्याप्त पानी नहीं मिल पता है, उनका कहना है गाँव में हैण्डपंप लगे जिससे पानी की समस्या हल हो सके| राजू मंडावी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9699325507, CEO@8959393222. राजू मंडावी@7587138178. (178399) (AR)

Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA GUHAR RAJU MANDAVI WATER

काचा हांडी मानुक चोला...हल्बी गीत-

ग्राम-बुरगुम विकासखंड-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भोमड़ा मंडावी हल्बी गीत एक गीत सुना रहें हैं-
काचा हांडी मानुक चोला-
जीवा जायदे राम-
ये जीवन हैं दो दिन का-
ये जीवन हैं मिट्टी का-
ये जीवन हैं मिट्टी का ढेला-
ये पानी लगे गल जाए...

Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BHOMDA MANDAVI CG HALBI SONG

गैस सिलेण्डर के लिये कई आवेदन किये लेकिन योजना का लाभ नहीं मिला...

ग्राम-भाटागुडा, पंचायत-लेंडरा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रजोंतिन मंडावी साथ में हैं ग्रामीण महिलायें बता रहीं हैं, गैस सिलेंडर नही मिलने की समस्या इसके लिए ग्राम पंचायत दो से तीन बार आवेदन भरे थे किन्तु नाम नही आया गैस सिलेंडर सूचि में बरसाल के दिनों में लकड़ियों से खाना बनाने में हमे बहुत ही दिक्कतें होती हैं, क्योंकि सही तरीके से नही जल पातें हैं, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गयें फ़ोन नंबर पर बात करके गैस सिलेंडर दिलाने में मदद करें : सरपंच@9406109547, संपर्क@6263672229. (176877) RK

Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA GAS GUHAR RAJONTIN MANDAVI TANKI

चली है भोले की बरतिया जगतिया देखा राम...भक्ति गीत-

जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
चली है भोले की बरतिया जगतिया देखा राम-
डूडबा बैल सवार भैये हैं-
गले सरप लटकाये-
बिच्छु का तो काकड़ पहिने-
अंग विभूति रमाये-
इनकर उल्टी है चलनिया-
जगतिया देखा राम...

Posted on: Oct 14, 2021. Tags: BHAKTI SONG MP SANDIP KUSWAHA SIDHI

« View Newer Reports

View Older Reports »