Impact: लॉक डाउन का पालन कर रहे थे राशन नही था, अब मिल गया है...
सोनिया खातून, ग्राम-नया गाँव, सेक्टर-87 , गली न-5,(ग्रेटर नोयडा) से समस्या बता रही है कि इस महामारी में हमें राशन नहीं मिल पा रहा है कोई काम भी नहीं है रोजे चल रहे हैं ,पानी पीकर रोजे खोलने पड़ रहे हैं शासन द्वारा भी राशन नहीं दिया जा रहा है हम मिया बीवी और दो बच्चे हैं खाने की कोई व्यवस्था नहीं है अतः ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है: वे सभी बहुत खुश हैं, और सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सोनिया खातून @9262378041.
Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
Impact: खाने का राशन नही था सीजीनेट में सन्देश भेजने के बाद अब व्यवस्था हो गया है...
बिहार पूर्वी चंपारण की रहने वाली है सोनिया खातून वे अभी फेस 2 नयागाँव सेक्टर 87 में लॉकडाउन के कारण फंसे है उनके पास राशन नहीं है खाने पीने के लिए बहुत दिक्कत
में है इसलिए साथियों से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राहत राशन की व्यवस्था हो गया है: वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@9262378041.
Posted on: May 24, 2020. Tags: BIHAR CORONA IMPACT SONG VICTIMS REGISTER
जपो सदा राधा कृष्न रे नाम...भजन-
भमरागड, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से गीता विश्वास एक भजन सुना रही हैं:
जपो सदा राधा कृष्न रे नाम-
मोह न मा-
जपो सदा राधा कृष्न नाम-
जप ले सदा राधा कृष्न नाम-
पुरनो हमे मो नच काम-
जप ले सदा कृष्नोह नाम...
Posted on: May 24, 2020. Tags: GADCHIROLI GETA VISHWAS MH SONG
दृष्टिबाधित हैं, पथरी बीमारी से ग्रषित हैं, लॉकडाउन में इलाके के हॉस्पिटल बंद है, कहाँ ईलाज कराये..
सेवा कुटीर, नियर मुखर्जी नगर, थाना-जीटीवी नगर, दिल्ली से राजेश पाठक बता रहें है कि अखिलेश ज्ञानी जो सेवा कुटीर में दृष्टि बाधित बच्चो की देख रेख करते हैं, अखिलेश दृष्टि बाधित हैं, उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, पथरी बीमारी से पीड़ित हैं, वो बोल नहीं सकते हैं, उनके इलाके में जो हॉस्पिटल है लॉकडाउन के कारण बंद हो चुका है, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं, उनके नंबर पर संपर्क कर मदद करें, जिससे उनका ईलाज हो सके | संपर्क नंबर@9711835114 (167833)
Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER
रायपुर (छत्तीसगढ़): राशन और खाने के लिये भटक रहे हैं लेकिन न राशन मिल रहा है, न भोजन...
मोहल्ला राजेंद्र नगर, ग्राम-उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से कौशल मांझी बता रहे है कि वे बिहार के निवासी हैं, उनके साथ 5 परिवार के लोग हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है,वे राशन के लिये जाते हैं तो अधिकारी बोलते हैं, राशन ख़त्म है, खाने के लिये जाते हैं तो खाना नहीं होता है, जिसके कारण वे परेशान हैं और सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि राशन उपलब्ध करायें जिससे समस्या हल हो और हमारी तरह और लोगो को भी दिक्कत न हो| पहले खाना और राशन दोनों मिलता था पर अब दोनों नहीं मिल रहा है संपर्क नंबर@9065424546. (167831)
