गाँव के जंगल से गिद्ध विलुप्त होने की कहानी...

ग्राम-मोदे, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पटेल बता रहे हैं कि उनके गाँव में पहले बहुत गिद्ध हुआ करते थे, अब गाँव में गिद्ध नहीं दिखते| पहले गाँव में यदि कोई जानवर मर जाए तो गिद्ध दिख जाया करते थे, उन्हें देख बच्चे भी बहुत आनंद लिया करते थे| अब गिद्ध विलुप्त हो गये हैं, कीटनाशकों के ज्यादा उपयोग से वे विलुप्त हो गये साथ-साथ कई जानवर भी विलुप्त हो गये| अब जंगलों में केवल भालू और बंदर ही दीखते हैं| हो सकता है शिकारियों के कारण जानवर जंगलों से विलुप्त हो रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क @9479070321, 6268684544.

Posted on: Nov 11, 2021. Tags: CG CULTRAL STORY KANKER MANOJ KUMAR PATEL

छोटे छोटे बातो पे विचार होना चाहिये...गीत-

ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी, मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
छोटे छोटे बातो पे विचार होना चाहिये-
आदमी को आदमी से प्यार होना चाहिये-
न रोटी है न कपड़ा मकान है न काम है-
डाकू है नेता लोग आदमी गुलाम है-
ऐसे डाकुओ से सावधान होना चाहिये-
हांथो में हाँथ सांथ स्वच्छ का मसाल है-
सच बोलने का इक्तहार होना चाहिये...

Posted on: Nov 10, 2021. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG

हमारे पारे में ख़राब शौचालय बनाये गए है, उनका कोई उपयोग नहीं करते है...

पकलू पारा, पंचायत-कोड़ेनार-3 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी मंगरू, लक्मु और पांडियो बता रहे है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय बनाये गए है | लेकिन पैसो का गाल मेल करके शौचालय ठीक से नहीं बनाया गया है पुरे खराब बनाये गए है | उसके कारण पारे के लोग उनका उपयोग नहीं करते है सब लोग बाहर शौच करने जाते है | जबकि बाहर शौच करने पर 500 रूपये जुर्माना है | पुरे पारे के शौचालय एक जैसे बनाए गए है लेकिन ख़राब बनाये जाने के कारण कोई भी शौचालय उपयोग में नहीं है | उसमे पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है | उनके पारे में पानी की समस्या है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके शौचालय और पानी की व्यवस्था करने में मदद करें: PHE@9406078557, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, संपर्क नम्बर@8305238084.

Posted on: Nov 09, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG MANGRU TOILET

चुट्कुला...

जिला-डबरा (मध्यप्रदेश) से जितेन्द्र चुट्कुला सुना रहे है, एक तोता और एक गाड़ी वाला, गाड़ी वाला गाड़ी चलते हुए आ रहा था, तोता उड़ते-उड़ते गाड़ी से टकरा गया और गाड़ी वाला गिर गया और तोता भी गिर गया, और गाड़ी वाला चला गया, तोता बेहोश हो गया, लोगो ने उसको पकड़ के पिंजरे में बंद कर दिया, जब तोता होश में आया तो वह सोचा की गाड़ी वाला मर गया है, इसलिए मुझे यह सजा मिली हुई है|

Posted on: Nov 08, 2021. Tags: STORI

शौचालय अधुरा बनाकर छोड़ दिए है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-गुड़िया, पंचायत-चीतलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ गाँव के साथी बी.आर. नाग बता रहें हैं कि उनके गाँव में शौचालय की समस्या है | शौच के लिए बाहर जाना पड़ता हैं, उससे सांप बिच्छु का डर लगा रहता है इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत में आवेदन दिए थे | लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित फ़ोन नंबरों पर बात करके अधूरा शौचालय को बनवाने में मदद करें : संपर्क@7489978221, सरपंच@7354927417, सचिव@9406400446, (180186) D

Posted on: Oct 29, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BR NAG CG PROBLEM TOILET

« View Newer Reports

View Older Reports »