3 साल से शौचालय निर्माण अधूरा पड़ा है, शिकायत का कोई लाभ नहीं...मदद करे.
ग्राम पंचायत-छिनारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जुगरू सलाम गांव में शौचालय की समस्या के बारे में बता रहें है|गाँव में किसी का भी शौचालय पूर्ण नही बना है. किसी का बना है तो दरवाजा नही लगा है, और लोग खुद से गढ्ढा खोदे है, और उसका मजदूरी भी नही मिला है, 3 साल हो गया, शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है शिकयत लेकर सचिव, सरपंच के पास गयें लेकिन उनके द्वारा कहा गया की नहीं बनेगा. आज तक कोई सुनवाई नही हुई| इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें. सरपंच@8103759938. सचिव@7587499033. CEO@9425263888. सम्पर्क@8103770928.
Posted on: Dec 04, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
ग्रामीण स्कूल नही बनाये बाउंड्रीवाल किये शिकयत कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे...
ग्राम-पुंगारपाल, पंचायत-आमापारा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कैन्हैयालाल केवट साथ में संतपाल सिंह बता रहें है, की उनके स्कूल में बाउंड्रीवाल नही है बाउंड्री के अन्दर लगे छोटे पेड़ पौधों को नुकसान पहुँचा दिया जाता है, और बच्चें लोगों को अचानक निकलने से गाड़ी मोटर से दुर्घटना की समस्या बनी रहती है, इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को बोलें है पंचायत में जाके इंजीनियर बोले है की पास हो गया है लेकिन अभी तक कोई ध्यान नही दे रहें हैइसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर बाउंड्रीवाल बनवाने में मदद करे. सम्पर्क@9406106584. सरपंच@7067579885. सचिव@9479023981. CEO@9425263888. कलेक्टर@9425205669.
Posted on: Dec 03, 2019. Tags: KAINHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
हैंडपंप ख़राब निकल रहा है गंदे पानी, शिकायत का कोई असर नही, कृपया मदद करे.
ग्राम-आमासरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से गुवेंद्र, समशीरा, बच्चू यादव एवं ग्रामीण पानी की समस्या के बारे बता रहे है|गाँव के छुलीपारा में एक हैण्डपम्प है जो की ख़राब निकल रहा है गन्दे पानी पिने लायक भी नहीं है इस समय कुआं का पानी को उपयोग कर रहे है, कुएं पानी पिने से लोग बीमारी से ग्रषित हो रहे है आदि समस्याओं से लड़ रहे हा लोग इस समस्या को ग्राम पंचायत स्तर पर जानकारी दिया गया परन्तु कोई वही नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर ख़राब हैंडपंप ठीक कराने में मदद करे. सरपंच@7067579885. सचिव@9479023981. PHE@9425593923
Posted on: Dec 02, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
लाल पानी निकल रहा है गाँव की हैण्डपंप से किये शिकायत कोई पहल नही, कृपया मदद करे...
ग्राम-पालकी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रूपवती, प्रभा ग्रामीण महिलाएं पानी की समस्या के बारे में बता रहीं है, वार्ड नम्बर 6 में एक हैंडपंप स्थित है जो इस समय ख़राब तथा लाल रंग का पानी निकल रहा है, जहाँ पर 10 घरों की संख्या है, इस समय लोगो को पानी की बड़ी मात्रा में समस्या है, दूसरें मोह्हले से पानी लाकर उपयोग कर रहे है, जिसकी शिकायत कई दिनों से कर रहे है लगभग 5-6 सालों से लेकिन कोई निराकरण नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद अपील कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर हैंडपंप सुधावाने में मदद करे. PHE@9425593923. सरपंच@9406370230. सचिव@9424140996. सम्पर्क@7587445370.
Posted on: Dec 01, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : कजरैली तोर नैना पतरैली तोर नैना...
ग्राम-कोट्या, थाना-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है:
कजरैली तोर नैना पतरैली तोर नैना-
काबर दिसथे मन हर उदास-
फुदकी-फुदकी मिर्जा चरे फुलवारी-
का कहों रे मिर्जा राम नई यें घरे-
काबर दिसथे मन हर उदास कजरैली मोर मैना-
कजरैली तोर नैना पतरैली तोर नैना...
