मैं हूँ नीली नैना परी आसमान से मैं उतरी...गीत-

ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से भान साहू के साथ कन्या छात्रवास के बच्चे मालेश्वरी, कुमारी चेट्टी कोर्राम एक गीत सुना रहे है :
मैं हूँ नीली नैना परी-
आसमान से मैं उतरी-
मुझको चलना आता नहीं-
धम्मक-धम्मक चलती हूँ-
मैं हूँ नीली नैना परी...

Posted on: Jul 19, 2020. Tags: CHETTI KORRAM HINDI SONG MALESHWARI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

Impact : 8 महीने से मेरी निराशित पेन्शन नही मिल रही थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करें के बाद मिलने लगी है...

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-हडगाँव, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली छत्तीसगढ़ से नरेश बुनकर के साथ अंजोरा बाई का निराशित पेंशन 8 महीने से नहीं मिल रहा था उसके सम्बन्ध में उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से अब उनका निराशित पेंशन मिलने लगा है | इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रही है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@8720822286.

Posted on: Jul 19, 2020. Tags: ANJORA BAI MUNGELI CG PENSHAN IMPACT SONG VICTIMS REGISTER

60 घर की बस्ती में एक ही हैण्डपम्प है, पानी की बहुत समस्या होती है, हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें...

ग्राम-बामनारस, पंचायत-चितलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू के साथ गाँव एक साथी मंगलूराम बता रहे है कि उनके गाँव में चलने के लिए रोड नहीं है गाँव पानी की बहुत समस्या है | कुएं का गंदा पानी पीते है | उनके गाँव में 2 पारा है एक इमली पारा है वे लोग भी नाले का गन्दा पानी पीते है | दोनों पारा मिलकर 60 घर की बस्ती है उसमे मात्र एक ही हैण्डपम्प है स्कूल के पास में उसका पानी पुरे गाँव के लोगो के लिए पर्याप्त नहीं हो पाता है | हैण्डपम्प की मांग भी किये और जनपद में गये तो बोले बरसात के कारण गाड़ी नहीं जा पायेगा ऐसा बोल रहे है | पानी के लिए बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों से बात करके हैण्डपम्प लगवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9098854997. CEO@9406146436.

Posted on: Jul 19, 2020. Tags: BASTAR CG MANGLURAM RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

नहा रे खोरे दियेला लाली ओ...ददरिया गीत-

ग्राम-रायनार, पंचायत-धनौरा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से दसरी, दसरती और चंद्रू बाई एक ददरिया गीत सुना रही हैं:
नहा रे खोरे दियेला लाली ओ-
जोड़ा लाली ला उतारो-
बदन खाली मजा लुटी डारे-
मजा लुटी डारे करिया मोर पतला जवान-
टोला कैसे लागे घुमना बता दे मोला-
तोर बर दवा भेजों कि अउ राबे बीतें...

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : हमारे गाँव में आंगनवाडी नहीं था सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद बनना शुरू हो गया...

ग्राम-मांदीघाटू, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम छत्तीसगढ़ से मालती बता रही है कि उनके गाँव में आंगनवाडी भवन नहीं था उससे गाँव के बच्चो के पढ़ाने में दिक्कत होती थी तो वहां पर सीजीनेट वाले आये थे तो उन्होंने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड की रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से एक साल के अन्दर वहां भवन बनना शुरू हो गया है | अभी चौकट रिंग में पहुँच गया है | इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रही है जिन्होंने मदद की | संपर्क नम्बर@6263310290.

Posted on: Jul 18, 2020. Tags: ANGANVADI IMPACT KABIRDHAM CG MALTI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »