जिस भजन में राम का नाम ना हो...भजन-

जिला-प्रयागराज से अभिषेक कुमार भजन सुना रहे है|
जिस भजन में राम का नाम ना हो-
उस भजन को गाना नहीं चाहिए-
चाहे बेटा जितना प्यारा हो-
उसे सर पे चढ़ाना नहीं चाहिए-
चाहे बेटी जितनी लाड़ली हो-
घर घर में घुमाना नहीं चाहिए है-
जिस भजन में राम का नाम ना हो...(AR)

Posted on: Feb 25, 2021. Tags: ABHISHEK KUMAR PRAYAGRAJ BHAJAN

रू गोविन्द दोऊ खड़े काके लागूं पांये...दोहा-

जिला-चित्रकोट(उत्तरप्रदेश)से पुष्पराज मौर्य दोहे सुना रहे है:
गुरू गोविन्द दोऊ खड़े-
काके लागूं पांये-
बलिहारी गुरू अपने-
गोविन्द दियो बताये...(AR)

Posted on: Feb 25, 2021. Tags: DOHA

पीड़ितों का रजिस्टर: कक्षा 10 वी में पढ़ाई करने वाली लड़की को नक्सल गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

ग्राम-पचांगी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से धनसिंह कोमरा बता रहे हैं कि 2008 कि बात हैं मेरी बहन जिसकी उम्र तब 17 वर्ष थी, वह मौसा जी के घर में रह कर पढ़ाई कर रही थी, वह कक्षा 10 वी में थी| एक दिन सुबह दुकान से वापस घर आने के रास्ते में बी.एस.एफ. के सैनिक उसे अपने साथ ले गये| उन पर नक्सल गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया, उन्हें एक साल राजनंदगांव जेल में रखा गया| जेल से छूटने के बाद वह स्कूल नहीं गयी, उसे डर था सब उसका मजाक उडाएँगे| वो पढ़ना चाहती थी, एक साल की जेल और दो साल पेशी में उसने बहुत कुछ खोया, इस पुरे मामले में उनके 50 हजार रुपये खर्च हुए| घर मे पैसे नही थे, उधर लेकर मुकदमा लड़ना पड़ा|
सम्पर्क नम्बर @9425292387(185491)RM

Posted on: Feb 25, 2021. Tags: CG DHANSINGH KOMRA DURGUKONDAL KANKER VICTIM REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

ग्राम-पपरौडी,जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सागर राठौर जनरल नॉलेज बता रहे हैं:
ब्रेल का अविष्कार किसने किया था ,लुईब्रेल ने
भारत का राष्ट्रीय पुष्प है,कमल
विश्व में सिर्फ अधिक चाय पीते हैं, श्रीलंका
मध्प्रदेश का राष्ट्रीय पुष्प है,सफेद नीली (AR)

Posted on: Feb 25, 2021. Tags: EDUCATION

लकड़ी के मकानों में चिरागे न जलाना...गजल-

उत्तरप्रदेश से शिवकुमार एक गजल सुना रहे हैं:
गम देके रुलाते हो हंसाने नही आते-
ये लोग तो नये हैं-
पुराने नही आते-
लकड़ी के मकानों में चिरागे न जलाना-
लगी आग पडोसी भी बुझाने नही आते-
सूखा है पेंड राह का राही नही आते...(AR)

Posted on: Feb 25, 2021. Tags: GAJAL

« View Newer Reports

View Older Reports »