Impact: पुणे में 11 लोग हैं लॉकडाउन में फंसे थे खाने का राशन नही था, अब मिल गया है...
खराडी, पुणे (महाराष्ट्र) से ओमकार धुर्वे बता रहे हैं वे जिला डिंडौरी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और अभी लॉक डाउन में फंसे हैं उनके साथ 11 लोग हैं, सभी मजदूरी का काम करते हैं, 3 माह से वहां रह रहे हैं, कंपनी के तरफ से रहने की सुविधा दी गयी है, खाने की व्यवस्था नहीं दी गयी है, अपने से भोजन व्यवस्था कर रहे हैं, पैसे ख़त्म हो चुके हैं दिक्कत हो रही है, इस स्थिती में सरकार जो व्यवस्था दे रही है, उन तक नहीं पहुंची है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद खाने का राहत राशन मदद हो गई है, वे सभी खुश हैं, और सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@7389054239.
Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
Imapct: पुणे में लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने में बड़ी समस्या हो रही थी, अब राशन मिल गया है...
पुणे (महाराष्ट्र) से नीरज कुमार बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं वे पुणे में काम करते हैं, इस समय वे लगभग 50 मजदूर के साथ लॉक डाउन में फंसे हैं, नीरज का कहना है कि पैसा नहीं है, खाने के लिये राशन नहीं है, मकान मालिक किराया मांग रहे हैं, बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9604551848.
Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
खाना पकाने का काम करते हैं, काम बंद, घर का किराया नहीं दे पा रहे, घर का गुजारा नहीं होता...
W ब्लाक, गली नंबर 1, मकान नंबर 7, छतरपुर, दिल्ली से सुबागो ठाकुर बता रही हैं उनकी माँ खाना पकाने का काम करती हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद है, जिसके कारण घर चलाने में दिक्कत होती है, मकान किराया नहीं दे पा रहे हैं, खाने की समस्या हो रही है, परिवार में 4 सदस्य हैं, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7428657916. (167351)
Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG SUBAGO THAKUR VICTIMS REGISTER
बहू का डिलीवरी हुआ है, दवा लेने को पैसे नहीं है, खाने के लिये राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
यरवडा, लक्ष्मी नगर, बरबार बेकरी, सर्वे नं 12, पुणे, पिन कोड 411006 (महाराष्ट्र) नीलम कुरेसी बता रही हैं, उनकी बहु का डिलीवरी हुआ है, चार दिन बाद हास्पिटल से छुट्टी मिल गयी है, ऐसे समय में बड़ी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है, उनके पास दवा लाने तक के लिये पैसे नहीं हैं, खाने के लिये कुछ नहीं है, राशन की समस्या है, परेशान हैं इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर मदद दिलाने में सहयोग करें : संपर्क नंबर@8999131278. (167393)
Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH NILAM KURESI PUNE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: नोयडा में लॉकडाउन में फंसे हैं खाने की समस्या हो रही थी, अब मदद मिल गई है, धन्यवाद...
नयागांव, सेक्टर 84, नोयडा उत्तर प्रदेश से ऋचा देवी पति राम सुन्दर बता रही हैं वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसी हैं, वे 2 माह से वहां रह रही हैं, कंपनी में काम करती हैं, इलाहबाद उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, परिवार में 4 सदस्य हैं, काम बंद होने के कारण पैसा नहीं मिल पा रहा है, राशन नहीं है खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया| रिकॉर्ड करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राहत राशन की व्यवस्था मिल गई है वे सभी खुश हैं और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर ऋचा देवी@7607335714,8878517738.
